Header Ads

ads header

Breaking News

'एक शाम स्टार्टअप्स के नाम' में युवाओं को दी जानकारी

dr deepak motvani

भोपाल। वर्तमान समय में हर युवा नौकरी के पीछे न भागे, वे अपना स्टार्टअप्स भी शुरू कर सकते हैं। इससे स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है और अन्य लोगों को रोजगार भी दिया जा सकता है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए युवा उद्यमियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए शहर की स्वयंसेवी संस्था विश्लेषण एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने परिचर्चा आयोजित की। यह आयोजन मध्य प्रदेश वेंचर फाइनेंस लिमिटेड (म.प्र. शासन) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप कड़वे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्य प्रदेश वेंचर फाइनेंस लिमिटेड ने मध्य प्रदेश की स्टार्टअप पॉलिसी के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश शासन ने स्टार्टअप्स के लिए 100 करोड़ का फण्ड सुनियोजित किया है। जिसके लिए प्रदेश के उद्यमी विभाग में संपर्क कर सकते है।  डॉ. संदीप ने बताया कि युवाओं को इनोवेटिव सोच रखनी चाहिए। साथ ही उन्होंने परिचर्चा में युवाओं के सवालों के भी जवाब दिए। कार्यक्रम में 40 स्टार्टअप्स के 60 फाउंडर्स उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विश्लेषण एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी की सचिव सुनीता रामचंदानी ने किया। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था समय समय पर युवाओं के लिए इस तरह के आयोजन करती रहती है। कार्यक्रम में सीआईआई भोपाल के चेयरमैन श्री प्रदीप करमबेलकर और आईसेक्ट यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर श्री सिद्धार्थ चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार विश्लेषण एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के डॉ दीपक मोटवानी ने दिया। 

No comments