Header Ads

ads header

Breaking News

Two molestation cases surface in Bengaluru; woman pinned to ground, assaulted

bengluru molestation

बेंगलुरू फिर शर्मसार! युवती से छेड़छाड़ कर दांत से काटी जीभ

नई दिल्ली,
नए साल में बड़ी संख्या में हुई युवतियों व महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना के बाद आधुनिक शहर बेंगलुरू एक बार फिर शर्मसार हो गया। ऑफिस जाने लिए सुबह बस स्टॉप पर खड़ी 23 साल की युवती से छेड़छाड़ की गई।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, घटना शहर के उत्तरी इलाके नागवाड़ा मेन रोड का हैं। यहां शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे एक युवती ऑफिस जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी तभी एक शख्स वहां पहुंच गया और युवती से जोर जबरदस्ती की। युवती से छेड़छाड़ कर दांत से उसकी जीभ काट ली।

युवती ने अपने साथ हुए दिल दहला देने वाली इस छेड़छाड़ पर लोगों को मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया जिससे आरोपी युवती को छोड़कर वहां से फरार हो गया।

युवती के शरीर, हाथों और पांव में भी खरोंच के निशान आए हैं। बस स्टैंड के पास ही एक बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरा लगा था जिसमें युवती और उसके बाद एक शख्स के गुजरने की तस्वीर दिख रही है। 

No comments