Madhya Pradesh: Protests in Katni after transfer of SP, social groups call for bandh on Wednesday
![]() |
| Madhya Pradesh: Protests in Katni after transfer of SP, social groups call for bandh |
- एसपी गौरव तिवारी के साथ खड़ा हुआ जनसमुदाय
-पीएमओ ने मांगी एसपी गौरव तिवारी के ट्रांसफर की जानकारी
-कटनी के हवाला कारोबार: आईपीएस गौरव तिवारी के ट्रांसफर से राÓय से लेकर केंद्र तक में हलचल
-लोगों ने स्वे'छा से बाजार, दुकान, स्कूल बंद रखे
-5 हजार लोग सड़कों पर उतरे, पूरा बाजार रहा बंद
-सरकार के फैसले के खिलाफ स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, महिलाएं, कई समाजसेवी संगठन भी सड़कों पर उतरे
-कई महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लिखा पत्र
एसपी गौरव तिवारी के ट्रांसफर के विरोध में बुधवार को पूरा कटनी शहर बंद रहा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एसपी के ट्रांसफर की जानकारी प्रदेश सरकार से मांगी है। बड़ी संख्या में लोग शहर के सुभाष चौक पर जमा हुए और एसपी के समर्थन में नारे लगाए। सभी एक स्वर में यह बोल रहे थे कि एसपी गौरव तिवारी को वापस कटनी में लाया जाए। एसपी गौरव तिवारी के समर्थन में पूरा शहर स्वे'छा से बंद रहा। व्यवसायियों ने दुकानें नहीं खोली और विद्यार्थी भी स्कूल और कॉलेज नहीं गए।
गौरतलब है नोटबंदी के बाद कटनी में 500 करोड़ के हवाला कारोबार का खुलासा हुआ। इस मामले में एसपी गौरव तिवारी ने अहम भूमिका निभाई थी। शहर के सुभाष चौक, सराफा बाजार, स्टेशन रोड, झंडा बाजार, घंटा घर, अल्फ्ट गंज, माधव नगर बाजार बंद रहा। वही ग्रामीण अंचलों में भी प्रदर्शन किया गया बहोरीबंद, बड़वारा, रीठी, ढीमरखेड़ा में समर्थन में प्रदर्शन किया जा रहा है।
जनसुनवाई में युवक बोला- एसपी का ट्रांसफर किया तो आत्मदाह कर लूंगा
कटनी में जनसुनवाई में मंगलनगर निवासी शिवराम ठाकुर ने एसपी के तबादला पर रोक लगाने की शिकायत दर्ज की। उसने कहा कि ट्रांसफर रद्द नहीं किया तो मैं आत्मदाह कर लूंगा।
संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ीं
कटनी के सैकड़ों करोड़ के हवाला मामले में प्रदेश सरकार के मंत्री संजय पाठक सहित कई हाईप्रोफाइल लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सूत्रों का दावा है कि तिवारी को रातों-रात हटाए जाने के लिए भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री अरविंद मेनन ने भी दबाव बनाया था।
मुझे फंसाया जा रहा है : पाठक
सागर में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे मंत्री संजय पाठक ने स्वीकार किया कि, संगठन ने उनसे जवाब मांगा है। हालांकि पाठक ने बताया कि उन्होंने संगठन से कहा है कि, वो निश्चिंत रहे। उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है। पाठक ने कहा कि, कुछ लोग स्वार्थ के कारण उन्हें बदनाम कर रहे हैं।
भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन
कांग्रेस ने भोपाल में दोपहर 12.&0 बजे पांच नंबर पेट्रोल पम्प पर सरकार के खिलाफ घेराव-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता और पार्षद मोनू सक्सेना के मुताबिक, प्रदेश सरकार के एक मंत्री हवाला कांड में फंस गए हैं। जब कांग्रेसियों ने बैरीकेड्स तोड़कर आगे निकलने की कोशिश की, तो पुलिस ने लाठी मारकर उन्हें खदेड़ दिया।
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व हुआ गंभीर
इस मामले को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। संगठन ने प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने दी क्लीनचिट
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने पाठक को क्लीन चिट देते हुए एसआईटी गठन की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि, हवाला की जांच ईडी करती है।
तब बालाघाट में कलेक्टर को हटवा दिया था
आईपीएस गौरव तिवारी जब बालाघाट एसपी थे तब उन्होंने जिले में लकड़ी माफिया पर सख्त कार्रवाई की थी। इसी का शिकार तत्कालीन कलेक्टर वी किरण गोपाल भी हुए थे। तब कलेक्टर को जिले से हटा दिया गया था।
भ्रष्टाचार बढ़ा रही शिवराज सरकार
कटनी में सड़कों पर उतरे लोगों ने कहा कि शिवराज की भाजपा सरकार भ्रष्टाचारियों का साथ दे रही है। इसलिए एसपी गौरव तिवारी का ट्रांसफर करना चाह रही है वरना कोई भी सरकार इमानदार अफसर का ट्रांसफर क्यों करेगी।
ईमानदारी की मिसाल हैं गौरव तिवारी
यूपी के बनारस से &0 किलोमीटर दूर स्थित साधारण गांव के रहने वाले गौरव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल में प्राप्त की। आईआईटी से इंजीनियरिंग की। इसके बाद दो साल काम करने के बाद जब पैसे एकत्रित हुए तो वे आईपीएस की कोचिंग करने के लिए दिल्ली चले गए। इसके बाद उनका चयन हो गया।
स्कॉलरशिप से हुई पढ़ाई
तिवारी ने बताया कि जब वे आईआईटी से इंजीनियरिंग कर रहे थे तो उन्हें स्कॉलरशिप मिलती थी। जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई संभव हो पाई। स्कॉलरशिप में 90 फीसदी खर्चा सरकार उठाती थी। केवल मेस का खर्च उन्हें देना होता था।
माता-पिता की शिक्षा से बने आईपीएस
गौरव ने बताया कि उनके पास गांव में केवल 7 एकड़ खेती है। पिता अरूण तिवारी खेती करते हैं। मां सविता ग्रहणी है। माता पिता से मिली शिक्षा के बल पर ही वे अपने मुकाम तक पहुंचे है। अपनी सफलता को श्रेय गौरव अपनी पत्नी आभा को भी देते हैं।
#gauravtiwari
#ipsgauravtiwari
#spkatni
#sp #katni

No comments