Header Ads

ads header

Breaking News

Four wives, 40 children, 3 divorces are unacceptable, says BJP leader Sakshi Maharaj

sakshi maharaj mp

मेरठ: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने भारत में बढ़ती जनसंख्या के लिए मुसलमानों को जिम्मेदार ठहराया है. पार्टी ने साक्षी की इस टिप्पणी से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि न तो बीजेपी और न ही सरकार ऐसी किसी राय से सहमति रखती है. बता दें कि शुक्रवार को मेरठ में हुए कार्यक्रम में उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा था 'जनसंख्या हिंदुओं की वजह से नहीं बढ़ रही है. आबादी बढ़ती है उनकी वजह से जो चार बीवियों और 40 बच्चों में यकीन रखते हैं.' चुनाव आयोग ने साक्षी महाराज के विवादित बयान को लेकर मेरठ के जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है.

साक्षी महाराज और मेरठ में इस कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने इस टिप्पणी पर कहा है कि इसे बीजेपी के बयान की तरह नहीं देखा जाना चाहिए. बाद में सफाई देते हुए महाराज ने कहा 'आबादी तेज़ी से बढ़ रही है. औरत कोई मशीन नहीं है. चार पत्नियां, चालीस बच्चे और तीन तलाक को स्वीकार नहीं किया जा सकता.' समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने एक और विवादित बात और कह डाली. उन्होंने कहा 'हमें तो बच्चे न होने के लिए ईनाम मिलना चाहिए. हम चार भाई हैं, हम सभी कुंवारे हैं और हमारे कोई बच्चे भी नहीं हैं.'

गौरतलब है कि बीजेपी सांसद के यह बयान उस वक्त आया है जब यूपी में चुनाव दस्तक दे रहे हैं. चुनाव आयोग ने हाल ही में चुनावी तारीखों का ऐलान किया है जिसके मुताबिक फरवरी 11 से मार्च 8 तक यूपी में सात चरणों में चुनाव होंगे. फिलहाल राज्य में आचार संहिता लागू है. उधर कांग्रेस ने साक्षी महाराज के बयान पर आपत्ति उठाते हुए चुनाव आयोग से कार्यवाही करने की मांग की है. कांग्रेस नेता केसी मित्तल ने कहा 'धर्म और जाति के आधार पर दिया गया साक्षी महाराज का भाषण आपत्तिजनक है और यह आचार संहिता का उल्लंघन हैं. इसके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए. हम चुनाव आयोग का दरवाज़ा खटखटाएंगे.'

इससे पहले भी साक्षी महाराज विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में आए हैं. पिछले साल उन्होंने गौ हत्या करने वालों को मौत की सज़ा देने की मांग की थी. उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 'पागल' और पीएम नरेंद्र मोदी को 'भगवान कृष्ण' बताया था.
courtesy NDTV

No comments