अखिलेश से समस्या नहीं, उसे किसी ने बहका दिया
यूपी का रण: चुनाव आयोग से लौटकर मुलायम ने दिया बयान
अखिलेश यादव का नया मुख्यालय बनवाया
आयोग तय करेगा किसे मिलेगी साइकिल
नई दिल्ली/लखनऊ, । सपा में मचे घमासान के बीच मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल और अमर सिंह के साथ सोमवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे और बेटे (अखिलेश यादव) के बीच कोई समस्या नहीं है। हालांकि, पार्टी के भीतर एक व्यक्ति की वजह से कुछ दिक्कतें जरूर हैं, जो कि जल्द दूर हो जाएंगी। मुलायम सिंह यादव ने आगे कहा कि हमारे चिह्न विवादित हैं, अब चुनाव आयोग तय करेगा कि किसे चिह्न मिले।
अखिलेश गुट भी पहुंचा आयोग
इसी बीच अखिलेश गुट से रामगोपाल यादव और नरेश अग्रवाल भी चुनाव आयोग से मुलाकात करने के लिए पहुंच गए हैं। वहीं, सीएम अखिलेश यादव अचानक दिल्ली गए और रामगोपाल के साथ चुनावी रणनीति व गठबंधन को लेकर चर्चा की।
रामगोपाल को राज्यसभा से हटाने लिखा पत्र
इस बीच मुलायम सिंह ने राज्यसभा में नेता पद से रामगोपाल को हटाने के लिये उपसभा पति को पत्र लिखा। मुलायम आज शाम तक दिल्ली से वापस लौटेंगे। मालूम हो कि दोनों पक्ष समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न साइकिल पर अपना हक जता रहे हैं। इसी वजह से बीते दिनों चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों से 9 जनवरी तक शपथ देने के लिए कहा था।
अमर सिंह पर नरेश अग्रवाल का निशाना
इस बीच, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल ने अमर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा था कि जिन्हें पार्टी और परिवार तोडऩे का अनुभव है, जो दिग्गज हैं इस मामले में उनके बारे में मैं क्या कहूं।
आजम को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बना सकते हैं मुलायम
मुलायम सिंह यादव जल्द ही बड़ा ऐलान कर सकते हैं। सपा में मुलायम खेमे के सूत्रों की मानें तो मुलायम ने अखिलेश को करारा जवाब देते हुए उनके ही करीबी और उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने का मन बना लिया है। जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है।
No comments