Header Ads

ads header

Breaking News

सेक्स स्केंडल वाले एनडी ने बदला 'चरित्र'

nd tiwari sex scandle

यूपी-उत्तराखंड के भूतपूर्व सीएम एनडी तिवारी ने हाथ छोड़ थामा कमल का दामन
नई दिल्ली/लखनऊ, (ईएमएस)। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी बुधवार को बेटे रोहित शेखर के साथ भाजपा में शामिल हो गए। सेक्स स्केंडल में फंस चुके तिवारी का भाजपा में जाने को लेकर कई लोगों ने विरोध जताया। भाजपा प्रमुख अमित शाह के आवास पहुंचे और वहीं कमल का दामन थाम लिया। कांग्रेस में तिवारी लंबे समय से अपनी अनदेखी से नाराज चल रहे थे और अपने बेटे को विधानसभा चुनाव में टिकट भी दिलवाना चाहते हैं। मंगलवार को पूर्व उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य भी बीजेपी में शामिल हुए थे।

एनडी तिवारी: तगड़ा राजनीतिक सफर
91 वर्ष के एनडी तिवारी तीन बार अविभाजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 2002 में उत्तराखंड राज्य बनने के बाद वह 2002 से 2007 तक इस राज्य के भी सीएम रहे। साल 1986-1987 में, वह तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कैबिनेट में विदेश मंत्री के तौर पर कार्यरत रहे। साल 2007 से 2009 तक आंध्र प्रदेश के राज्यपाल पद पर थे।

दामन में दाग भी कम नहीं
2009 में एक सेक्स स्कैंडल में नाम आने पर उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

उत्तराखंड में कांग्रेस को झटके पे झटका
उत्तराखंड में चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस को तब करारा झटका लगा जब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य भी बीजेपी में शामिल हो गए थे। राज्य के पूर्व सीएम विजय बहुगुणा समेत 9 कांग्रेस एमएलए भी बीजेपी में शामिल हो गए थे।

कांग्रेस पड़ी कमजोर
उत्तराखंड में फरवरी में चुनाव हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। ऐसे में कांग्रेस के कद्दावर और सबसे पुराने नेताओं में से एक का बीजेपी में चले जाना पार्टी को सवालों के घेरे में ला सकता है।


बाप-बेटे का दंगल खत्म अब महागठबंधन की कबड्डी शुरू
100 सीटें मांग रही कांग्रेस, अखिलेश 90 से ज्यादा न देने पर अड़े
लखनऊ। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के साथ कई अन्य दलों के महागठबंधन की बात लगभग फाइनल है, लेकिन कई बातों को लेकर अभी भी चर्चा जारी है। महागठबंधन को लेकर अखिलेश खुद सारे फैसले ले रहे हैं। अखिलेश कांग्रेस को 90 सीटें देने पर राजी हैं हालांकि, कांग्रेस अपने लिए 100 से अधिक सीटें मांग रही है। अखिलेश खुद इस महागठबंधन का स्वरूप तैयार कर रहे हैं। वहीं पहले दो चरणों के लिए 30 सीटों को सपा ने कांग्रेस के लिए मंजूर किया है। समाजवादी पार्टी आरएलडी को 21 सीटें देने को राजी है। हालांकि अभी इसपर बात हो तो।


आरएलडी-सपा में अभी बात भी शुरू नहीं
यूपी में बीजेपी के खिलाफ बनने वाला ये गठबंधन अजीत सिंह की अगुवाई वाले आरएलडी के बिना भी हो सकता है। आरएलडी और सपा में बातचीत भी शुरू नहीं हुई है। सपा की नजर मुस्लिम वोटों पर हैं और पश्चिमी यूपी में हाल के दिनों में जाट और मुस्लिम समुदाय के बीच बढ़े तनाव के बीच सपा अभी आरएलडी से बचने की कोशिश कर रही है। हालांकि, कई अन्य दलों के साथ बातचीत चल रही है और कांग्रेस के साथ भी ज्यादातर मुद्दों पर सहमति दिख रही है। ऐसे में जल्द ही यूपी में महागठबंधन का ऐलान हो सकता है।

बैठक में मौजूद रहीं प्रियंका
यूपी के लिए हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में राहुल और प्रियंका गांधी मौजूद थे। मंगलवार देर रात तक ये मीटिंग हुई।


सिद्धू ने अमृतसर पूर्व से और अमरिंदर ने बादल के खिलाफ भरा पर्चा
चंडीगढ़। बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। पर्चा दाखिल करने के बाद सिद्धू ने बादल परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में एक ही परिवार का राज रहा है जिसने यहां के लोगों को लूटा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लंबी सीट से आज अपना पर्चा भरा। कैप्टन ने इस सीट पर बादल को चुनौती देने के लिए पर्चा भरा है। कैप्टन ने इसके अलावा कल पटियाला सीट से भी पर्चा भरा था। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान ट्रैक्टर पर सवार होकर अपना पर्चा भरने पहुंचे थे, मान ने फजिल्का के जलालाबाद से अपना पर्चा भरा। मान ने कहा कि वो सच की लड़ाई लड़ रहे हैं और फैसला जनता को करना है।


गीत सोम के प्रचार वाहन से दिखाई जा रही थी विवादित वीडियो, 2 के खिलाफ मुकदमा
मेरठ। मेरठ के सरधना विधान सभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार संगीत सोम के प्रचार वाहन से विवादित वीडियो क्लिप दिखाए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। वीडियो क्लिप को जब्त कर दो लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। कुछ लोगों ने वाहन में लगी एलसीडी पर विवादित वीडियो क्लिप दिखाए जाने की प्रशासन से शिकायत की थी। क्लिप में संगीत सोम के विधायक बनने के बाद राजनीतिक सफर को इस तरह दिखाया गया है कि उनकी हीरो के तौर पर छवि उभरे। क्लिप में धर्म का हवाला देते हुए दंगे की खबरों, विधायक की गिरफ्तारी जैसी घटनाओं को दिखाया गया है। इसे प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है।

भाजपा में जाने की अटकलों का विश्वास ने उड़ाया मजाक
कुमार विश्वास के भाजपा में शामिल होने की मीडिया में आई खबरों को नकारते हुए आप नेता ने रिपोर्ट का मजाक उड़ाया है। 

No comments