पाठक को पाक साफ घोषित करने के लिए कांग्रेस में दो फाड़
![]() |
| rakesh patel |
कटनी हवाला कांड: कटनी में अनशन पर बैठा युवक
भोपाल/कटनी(ईएमएस)। कटनी के हवाला कारोबार का मामला गर्माते ही जा रहा है। अब इस कांड को लेकर राजनीति एक नये मोड़ पर आ गई है। मंत्री संजय पाठक को लेकर कांग्रेसी दो गुटों में बट गए हैं। वहीं बुधवार को कटनी में आमरण अनशन करने पहुंचे इंदौर निवासी एक इंजीनियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर निवासी राकेश पटेल ने बुधवार से कटनी के सुभाष चौक पर आमरण अनशन का ऐलान किया था। हालांकि अनशन पर बैठने से पहले ही उन्हें पकड़कर थाने में बैठा लिया गया।
आईआईटी रूड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके राकेश ने कहा कि जब तक गौरव तिवारी को वापस कटनी का एसपी नहीं बनाया जाता और संजय पाठक को मंत्री पद से नहीं हटाया जाता, तब तक मेरा अनशन जारी रहेगा। अभी मैंने खाना छोड़ा है, आगे पानी भी त्याग दूंगा। राकेश पटेल इंदौर में बच्चों को आईआईटी की कोचिंग देते हैं। वे सामाजिक कार्यकर्ता हैं और अन्ना आंदोलन से जुड़े रहे हैं। वे देशभर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले गरीब बच्चों को नि: शुल्क कोचिंग देने भी जाते हैं।
पाठक का नाम न लें : तन्खा
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने मीडिया के माध्यम से अपनी ही पार्टी को नसीहत दे डाली कि, जब तक प्रमाण न हो, कटनी हवाला कांड में संजय पाठक का नाम न लिया जाए।
तन्खा को समझना चाहिए: वर्मा
तन्खा की इस सलाह के बाद कांग्रेस के पूर्व सांसद सचिव सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, उन्हें समझना चाहिए कि भले ही वो वकील हैं, लेकिन गौरव तिवारी भी एसपी हैं, जिन्होंने इस मामले की जांच की है।

No comments