Header Ads

ads header

Breaking News

खरगोन में 2 हजार से ज्यादा लोगों ने डस्टबिन से डाला कचरा

khargone

स्वच्छता का संदेश देने के लिए किया प्रयास
खरगोन, (ईएमएस)। खरगोन में बुधवार सुबह  सफाई का अनोखा रिकॉर्ड बना। शहर में करीब 2 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों और नागरिकों ने कचरा उठाया। इस दौरान तिलक पथ पर मानव श्रृंखला भी बनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन खरगोन नगर पालिका ने किया। इस रिकॉर्ड को दर्ज करने के लिए गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की टीम भी मौजूद थी। गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ मनीष विश्नोई ने बताया कि नगर पालिका और सीईओ की तरफ से उन्हें सफाई का अनोखा रिकॉर्ड बनाने के लिए पत्र प्राप्त हुआ था। जिसमें सबसे ज्यादा लोगों ने द्वारा एक के बाद एक डस्टबिन से गारबेज वाहन में कचरा डालने का रिकॉर्ड बनाने की बात कही गई थी। उन्होंने बताया कि इसी रिकॉर्ड को बनाने के लिए 2 हजार से अधिक विद्यार्थी यहां डस्टबिन से सूखा और गीला कचरा नगर निगम के वाहन में डाल रहे हैं। बुधवार सुबह से ही शहर के नागरिक और विद्यार्थी इस अनोखे रिकॉर्ड में शामिल होने के लिए कतार में खड़े थे। धीरे-धीरे नगर निगम का कचरा वाहन आगे बढ़ता गया और लोग डस्टबिन से कचरा उसमें फेंकते गए। लगातार इस तरह 2 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस तरह फेंककर अनोखा रिकॉर्ड बना लिया।

No comments