काले हिरण को कटप्पा ने मारा था, इसलिए बरी हो गए सलमान खान!
![]() |
| salman khan |
आम्र्स एक्ट केस मामले में 18 साल बाद आया कोर्ट का फैसला
मामले की खास बातें
- 1998 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान लगा था चिंकारा, काले हिरण के शिकार का आरोप
- गैरकानूनी हथियार रखने का भी लगा था आरोप
- हथियारों के लाइसेंस की हो चुकी थी मियाद पूरी
- इन हथियारों से कांकाणी में दो काले हिरणों का शिकार
- अक्टूबर 1998 में आम्र्स एक्ट के तहत मामला
जोधपुर (ईएमएस)। 18 साल पुराने चिंकारा शिकार मामले के आम्र्स एक्ट मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बरी कर दिया है। फिलहाल सलमान को बड़ी राहत मिली हो, लेकिन बता दें कि उनकी मुश्किलों कम नहीं हुई हैं। सलमान को इस मामले में अभी कानूनी दाव-पेचों से गुजरना पड़ेगा। इस पूरे मामले में सलमान पर चार केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें से एक मामले में उन्हें 25 जनवरी को बतौर मुलजिम जोधपुर के सीजेएम डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश होना होगा। सलमान के इस केस की सुनवाई अंतिम चरण तक पहुंच गई है, लेकिन ये साफ जाहिर नहीं है कि ये मुश्किलें कब खत्म होंगी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (जोधपुर जिला) दलपत सिंह राजपुरोहित ने सलमान को शस्त्र अधिनियम उल्लंघन मामले में संदेह का लाभ देते हुए बरी करने के आदेश दिए। सलमान के वकील हस्तीमल सारास्वत ने अदातल के आदेश से अवगत कराते हुए बताया कि इस मामले में अभियोजन पक्ष उनके विरुद्ध आरोपों को साबित नहीं कर सका। लिहाजा, कोर्ट ने उन्हें बरी करने के आदेश दिए। उनके वकील ने इस केस को झूठा करार दिया। इस मामले में 20 लोगों की गवाही हुई थी।
संकट अभी टला नहीं: 25 को फिर आना होगा
आम्र्स एक्ट के मामले में फैसले के सात दिन बाद 25 जनवरी को सलमान को काले हिरणों के शिकार के मामले में जोधपुर सीजेएम जिला अदालत में बयान दर्ज कराना होगा। उनके साथ काले हिरणों के शिकार के आरोपी सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे को भी अदालत में बयान दर्ज करने के निर्देश हुए है।
जेल भी जा चुके सलमान
1998 में सलमान पर हिरण शिकार के तीन मामलों समेत कुल चार मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से हिरण शिकार के दो मामलों में सलमान को निचली अदालतों से सजा सुनाई थी और सलमान जेल भी गए थे। हालांकि हाईकोर्ट ने सलमान को दोनों मामलों में बरी कर दिया था।
सोशल मीडिया में चटखारे
-अच्छा हुआ सलमान खान बरी हो गया नहीं तो साला आज पैसे के ऊपर से भी भरोसा
उठ जाता
-काले हिरन की ह्त्या मामले में आरोपी सलमान खान बरी, अब नहीं जाना पड़ेगा जेल
लगता है इस हिरन को भी कटप्पा ने ही मारा था
-सलमान खान बरी हो गए। मतलब साफ है की पेट्रोल में ही दारू मिलाया गया था। गाड़ी नशे में थी !
-अच्छा हुआ सलमान खान बरी हो गए, नहीं तो हिंदुस्तान में सेटिंग नाम की चीज़ से विश्वास उठ जाता
-सलमान खान बरी, चिंकारा ने बदला बयान। चिंकारा और बुलेट की थी आपसी रंजिश। बुलेट ने बनाया सलमान को मोहरा।
-जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को किया बरी! 18 साल बाद अब हिरण पर दर्ज होगा आत्महत्या का मामला सलमान खान बरी, हिरण ने आत्महत्या स्वीकारी !!
-गवाही के लिए हिरन के परिवार से कोई नहीं आया और सबूतों और गवाहों के आभाव में सलमान खान बरी
-वकील: जजसाब, जब इन्होंने आज तक स्क्रिप्ट को हाथ नहीं लगाया तो बंदुक बहुत दुर की बात हैं!
जज: सलमान खान बरी

No comments