Header Ads

ads header

Breaking News

कांग्रेस ने आरबीआई को घेरा

congress protest against katni hawala kand 

भोपाल, । नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस ने पूरे देशभर में आंदोलन किया। इसके तहत बुधवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के होशंगाबाद रोड स्थित कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इससे पहले एनएसयूआई ने कटनी हवाला कांड मामले में हुए प्रदर्शन पर पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश कार्यालय के सामने धरना दिया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि, नोटबंदी के कारण देश की जनता को लगातार परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इसी का विरोध जताने देश के विभिन्न हिस्सों में 18-23 जनवरी तक आरबीआई के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। भोपाल में प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने किया। इस मौके पर कांग्रेस के महासचिव पूर्व मंत्री मुकुल वासनिक और सचिव राकेश कालिया विशेष तौर पर मौजूद थे।कांग्रेस ने आरबीआई के 25 कार्यालयों के घेरान का ऐलान किया था। कांग्रेस की मांग है कि, रुपए की आपूर्ति पुराने तरीके पर आए और नोटबंदी के बाद मची तबाही की जिम्मेदारी तय की जाए।

No comments