Header Ads

ads header

Breaking News

पॉलीथिन में बंद नवजात को घसीट रहे थे कुत्ते




new born baby in road
इंदौर। मप्र की वाणिज्यिक राजधानी में इंसानियत शर्मशार हुई है। दोपहर लगभग 2.00 बजे स्कीम नंबर 78 में गुरुद्वारे के पास कोई पॉलीथिन में बंद कर एक नवजात बालिका को फेंक गया। जानकारी के अनुसार जब कुत्ते पॉलीथिन को घसीट कर ले जा रहे थे तब पास से गुजर रहे नगर निगम के एक प्लम्बर को शंका हुई। उसने कुतों को वहां भगा कर पॉलीथिन खोली तो वह चौंक गए। उसके अनुसार पॉलीथिन में चादर में लिपटी हुई एक नवजात बालिका मिली। इसकी सूचना चाइल्ड लाइन और पुलिस को दी गई। इसके बाद बालिका को एमवाय अस्पताल भेजा गया। बालिका को नर्सरी में भर्ती किया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बालिका स्वस्थ है।

No comments