Header Ads

ads header

Breaking News

चाकू साथ लेकर सफर करेंगी महिलाएं

bangalore molestation

दिल्ली मेट्रो ने महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए लाइटर, माचिस से हटाई पाबंदी
नई दिल्ली.
महिलाओं से लगातार बढ़ रही छेडख़ानी की घटनाओं को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने कई बड़े निर्णय लिए हैं।  सीआईएसएफ ने आदेश दिए हैं कि मेट्रो में यात्रा करते वक्त अब महिलाएं अपने साथ आत्मरक्षा के लिए छोटा चाकू रख सकती हैं। इसके साथ ही लाइटर और माचिस भी रख पाएंगी।
यह फैसला मेट्रो की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली केंद्रीय उद्यौगिक सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) ने लिया है। इस नए फैसले के बाद अब महिलाएं सेल्फ डिफेंस के लिए 4 इंच तक का चाकू संग लेकर यात्रा कर सकती हैं।

अभी ये हाल
लाइटर और माचिस पर पाबंदी के मद्देनजर सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि शास्त्री नगर डिपो पर इन चीजों का अंबार लग चुका है। इनकी कभी गिनती नहीं की गई, लेकिन अनुमानित तौर पर अलग-अलग मेट्रो स्टेशनों से हर रोज कम से कम 100 लाइटर और माचिसें जब्त की जाती हैं।

रजिस्टर में लिखते हैं नाम
सीआईएसएफ अधिकारी के मुताबिक, इस संबंध में कई लेबर्स ने भी आग्रह किया था कि उनको यात्रा के दौरान अपने टूल्स साथ ले जाने होते हैं। ऐसे में हम टूल्स को चेक करते हैं और उसे ले जाने वाले पैसंजर का नाम रजिस्टर कर लेते हैं ताकि जरूरत पडऩे पर उसकी पहचान आसानी से हो सके।

फिर सामने आए बिगड़े बोल
छोटे कपड़े पहनने की इजाजत देने वाले ही महिलाओं का नहीं करते सम्मान
समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी ने कहा, मैंने कभी महिलाओं का निरादर नहीं किया, लेकिन जो लोग उन्हें छोटे कपड़े पहनने देते हैं, वे जरूर उनका निरादर करते हैं। आजमी ने कहा, हो सकता है महिलाओं से पूरे कपड़े पहनने के लिए कहने के कारण मुझे दकियानूसी खयालात वाला समझा जाए, लेकिन जब तक महिलाओं के खिलाफ अपराध रुक नहीं जाते, उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना होगा।

No comments