Header Ads

ads header

Breaking News

अपने ही पूर्व बॉस से पूछताछ करेगी सीबीआई


डायरीगेट मामले में रंजीत सिन्हा के खिलाफ जांच के आदेश
नई दिल्ली। डायरीगेट मामले में सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर रंजीत सिन्हा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कोल घोटाले के आरोपियों से मिलने के मामले में उनके खिलाफ सीबीआई को जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि टीम सीबीआई डायरेक्टर की देखरेख में जांच करे। पूर्व सीबीआई डायरेक्टर के खिलाफ जांच का यह पहला मामला है। कोर्ट ने कहा कि यह मामला बड़े महत्व का है और हम आरोपों पर कुछ टिप्पणी नहीं कर रहे, लेकिन पूर्व एसपीएल डायरेक्टर एमएल शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रथम दृष्टतया यह केस बनता है और इसकी जांच होनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर रंजीत सिन्हा के कोल घोटाले के आरोपियों से मिलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा था कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच एसआईटी को सौंपी जाए या नहीं।

No comments