डिब्बे छोड़ 1 किमी चला गया इंजन
भोपाल। बीना-नागदा पैसेंजर का इंजन चांचौड़ा से करीब पांच किमी पहले बिजनीपुर से शाजापुर के बीच तीन बार बोगियां छोड़कर आगे निकल गया। हालांकि इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बार-बार हो रही इस घटना से यात्री बुरी तरह से दहशत में आ गए। हैरानी की बात यह थी शुजालपुर तक तीन बार घटना होने के बावजूद खराबी का जायजा लेने के लिए कोई तकनीकी दल नहीं भेजा गया। ट्रेन के लोको पायलट और गार्ड ही अपने स्तर पर स्थिति को मैनेज करते हुए गाड़ी को आगे बढ़ाते रहे। स्टाफ के मुताबिक सुबह करीब 8.30 बजे के आसपास यह ट्रेन जब चांचौड़ा की ओर आ रही थी, तभी बिजनीपुर के पास यह रुक गई। यात्रियों को लगा कि सिग्नल न होने की वजह से ट्रेन रुकी होगी, लेकिन जब काफी देर तक यह आगे नहीं बढ़ी तो पता चला कि ट्रेन का इंजन ही गायब था।
No comments