Header Ads

ads header

Breaking News

इंदौर में जवान की तलवार से हत्या


इंदौर)। पठानकोट में अपनी सेवाएं दे रहे सेना का जवान जब छुट्टी बिताने घर आया तो बदमाशों ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में उसकी मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा सैनिक दोस्त व परिजन घायल हो गए। हमला रंजिश के चलते किया गया था। दरअसल, दूसरे सैनिक की आरोपियों से पुरानी रंजिश थी। वह उसे मारने आए थे। जब दोनों को साथ देखा तो हमलावरों ने दोनों पर हमला कर दिया। परिजन बीचबचाव करने आए तो उन्हें भी तलवार मारी। घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक सांईसुमन नगर में रहने वाला 25 वर्षीय वस्र्ण चौहान सेना में कमांडिंग ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था। वह फिलहाल पठानकोट में अपनी सेवाएं दे रहा था। वस्र्ण का दोस्त योगेश पाल बाणगंगा खारचा का रहने वाला है और वह भी सेना में भर्ती है। फिलहाल उसकी सिक्किम में पोस्टिंग है। दोनों 11 जनवरी को 40 दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे। रविवार रात दोनों सुपर कॉरिडोर पर दंगल देखकर घर लौट रहे थे। दोनों बाइक पर थे। योगेश के घर दोनों ने साथ में खाना खाया। योगेश वस्र्ण को बाइक से छोडऩे के लिए जब घर जा रहा था तो खारचा में ही घात लगाए बैठे बदमाश हेमंत उर्फ कल्लू कौशल, रोहित कौशल, दिलीप कौशल, अर्जुन बौरासी व मोहित यादव सहित अन्य ने उन्हें घेर लिया। सभी के हाथ में चाकू-तलवार और डंडे थे। यह देख बाइक की पिछली सीट पर बैठा योगेश उतरा। वह संभल पाते इससे पहले हमलावरों ने वस्र्ण की गरदन पर तलवार मारी। उसके बाद योगेश पर हमला किया। चीख-पुकार सुन योगेश के पिता बाबूलाल, मां, बहन, बुआ और अन्य परिजन वहां पहुंचे। आरोपियों ने उन पर भी तलवार से हमला किया। यह देख जनता जब सड़क पर आई तो हमलावर वहां से भाग निकले। लोगों ने वस्र्ण, योगेश और उसके परिजन को एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा।

No comments