Header Ads

ads header

Breaking News

सीमापार गया जवान चंदू बाबूलाल चव्हाण वतन लौटा

chandu chauhan army jawan

नई दिल्ली,

पाकिस्तानी सेना अनजाने में उसकी सीमा में घुसे भारतीय सैनिक चंदू बाबूलाल चव्हाण को रिहा कर दिया है। जवान बाबूलाल चव्हाण गत 29 सितम्बर को भटक कर सीमा पार कर गया था जहां पाकिस्तानी सैनिकों ने उसे पकड़ लिया था।

बाबूलाल चव्हाण आज अपराह्न 2.30 बजे बाघा चौकी से स्वदेश लौटे। वहां उससे पूछताछ के बाद उसकी विशेष मेडिकल जांच की गई। भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों की हॉटलाइन पर बातचीत के बाद उसे छोड़ने का निर्णय लिया गया था।

बाईस वर्षीय 37 राष्ट्रीय रायफल्स के जवान चंदू भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के कुछ घंटे बाद गलती से एलओसी पार करके पाकिस्तान सीमा में प्रवेश कर गया था। जवान महाराष्ट्र के धुले जिले के बोरविहीर गांव से है। पाकिस्तान ने इस जवान को संद्भावना का संकेत देते हुए छोड़ दिया है।

इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस ने एक बयान में कहा कि सद्भावना का संकेत देते हुए और एलओसी पर शांति कायम रखने के मकसद के कारण बाबूलाल को अपने देश जाने दिया गया। मानवीय आधार पर भारतीय अधिकारियों को चंदू को वाघा बार्डर पर सौंप दिया गया।

उनके पाकिस्तान आर्मी द्वारा पकड़े जाने की खबर देने के बाद उनकी दादी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

No comments