Header Ads

ads header

Breaking News

आप जानते हैं 500 का नोट छापने पर कितने रुपए खर्च होते हैं?

expences of print 500 new note

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 500 रुपए के प्रत्येक नोट को छापने पर 3.09 रुपए खर्च करता है, जिसमें कागज, छपाई और अन्य खर्चे शामिल हैं. एक आरटीआई सवाल के जवाब में यह जानकारी मिली है.
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 500 रुपए के प्रत्येक नोट को छापने पर 3.09 रुपए खर्च करता है, जिसमें कागज, छपाई और अन्य खर्चे शामिल हैं. एक आरटीआई सवाल के जवाब में यह जानकारी मिली है.
मुंबई के सूचना अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगाली के पूछे गए नोट छापने की लागत से संबंधित प्रश्न के जवाब में आरबीआई के उप महाप्रबंधक पी. विल्सन ने बताया कि 500 रुपए के एक हजार नोट छापने पर 3,090 रुपए की लागत आती है. यानी, हर एक नोट को छापने का खर्च 3.09 रुपए है.
गलगाली ने बताया कि आरबीआई नोटों को भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (बीआरबीएनएमपीएल) से खरीदता है, जो नोट के लिए इसका आधिकारिक आपूर्तिकर्ता और प्रकाशक है.
वहीं, बीआरबीएनएमपीएल ने कहा कि उसे गलगाली की आरटीआई में पूछे गए इस सवाल, कि 1000 रुपए के नोट छापने की लागत कितनी है, का जबाव पता नहीं है क्योंकि हो सकता है कि इन्हें भविष्य में छापा जाए. हालांकि आरबीआई ने कुल कितने नोट छापने का आदेश दिया गया, यह बताने से इनकार कर दिया.
गलगाली ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि सरकार नए छापे गए 500 और प्रस्तावित 1000 रुपए के नोटों की वास्तविक संख्या की खुलासा क्यों नहीं कर रही है. जबकि 8 नवंबर को लागू की गई नोटबंदी के ढाई महीने बीत चुके हैं.

No comments