Header Ads

ads header

Breaking News

2 करोड़ लोग 11 हजार किमी लंबी लाइन में लगे






शराब बंद करने के लिए
दुनिया की सबसे लंबी मानव श्रृंखला
शराब बंद करने के लिए उमड़े लोग
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल लाई रंग
पूरा बिहार उमड़ा श्रंृखला बनाने
पटना (ईएमएस)। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के समर्थन में पूरे राज्य के लोग एक लाइन में लग गए। इसके साथ ही बिहार ने विश्व की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाने का रिकॉर्ड कायम कर लिया। इस दौरान बिहार के अलग-अलग जगहों पर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। स्कूली बच्चों के साथ बड़े-बूढ़ों में भी इस श्रृंखला में शामिल हो हुए। श्रृंखला 11 हजार 292 किलोमीटर लंबी थी। इसमें दो करोड़ लोगों ने भाग लिया, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। इसके लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि पटना पहुंच गए थे। दोपहर 12.15 से एक बजे तक मानव श्रृंखला बनाई गई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद गांधी मैदान में इस श्रृंखला का भाग बने।

No comments