Header Ads

ads header

Breaking News

तमिलनाडु विधानसभा में जल्लीकट्टू बिल पास


जल्लीकट्टू के लिए भारी हिंसा, वाहन जलाए, ट्रेनें रोकीं, कई घायल
चेन्नई,
तमिलनाडु में अब जल्लीकट्टू वैध हो गया है। यहां की जनता अपनी मर्जी से यह त्यौहार मना सकती है। सोमवार शाम मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने जल्लीकट्टू बिल सदन में पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। ये बिल अध्यादेश की जगह लेगा। इस बीच पूरे दिन तमिलनाडु में अभी भी हंगामा-प्रदर्शन होते रहा। चेन्नई के मरीना बीच पर ये प्रदर्शन उस वक्त हिंसक हो उठा जब मरीना बीच पर स्थित पुलिस थाने में आग लगा दी गई। पुलिस यहां जमे प्रदर्शनकारियों को सुबह से ही हटा रही थी, लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं थे। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लोगों पर लाठीचार्ज किया। यहां सुबह से ही तनाव का माहौल बना हुआ था। इसी दौरान करीब दोपहर 12 बजे प्रदर्शनकारियों ने आईस हाउस पुलिस थाने में आग लगा दी। इन्होंने थाने के पास खड़ी गाडिय़ों को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस पर पत्थरबाजी भी की जिसके जवाब में पुलिस ने भी पत्थर फेके। इसमें 20 लोगों के घायल होने की खबर है।
इसलिए किया विरोध
अध्यादेश के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने कहा- पाबंदी हमेशा के लिए हटाई जाए न कि सिर्फ 6 महीने के लिए। इसके बाद सरकार पर तत्काल बिल लाने का दबाव बढ़ गया था।

No comments