महिलाएं डरें नहीं, खुलकर करें शिकायत
तूमड़ा में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
सहारा साक्षरता द्वारा महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी
भोपाल। बेटियां समाज की पहचान होती हैं, वे दो परिवारों की शान होती हैं। लेकिन आजकल महिलाओं से हिंसा के बहुत सारे मामले सामने आ रहे हैं ऐसे महिलाओं के लिए सरकार ने ढेर सारे कानून बनाए हैं। महिलाएं डरें नहीं और सामने आकर अपनी शिकायत दर्ज करायें। यह जानकारी सहारा साक्षरता एज्युकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित किये गए विधिक साक्षरता शिविर में दी गई। ग्राम तूमड़ा में आयोजित किए गए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल के सचिव व न्यायाधीश विपिन लवानिया ने बताया कि बेटियों को बोझ न समझे और अगर कहीं भी भ्रूण हत्या की कोशिश हों रही हों तो तत्काल इसकी शिकायत करें। सहारा सोसायटी के अध्यक्ष शिवराज कुशवाहा ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष, ग्राम की सबसे छोटी से छोटी इकाइयों को आगे आना चाहिए कन्या भ्रूण हत्या से समाज आगे नहीं बल्कि पीछे जाएगा। हमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाना होगा जिससे बेटियां समाज में आगे बढ़े और अपना व परिवार का नाम रोशन करें।
शिविर में नजर कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष एवं मीडिया विशेषज्ञ दीपक राय ने कहा कि महिलाओं से संबंधी किसी भी शिकायत को मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। अगर महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो मीडिया उनकी मदद करता है। इस शिविर में समाजसेवी प्रीति नगर, कार्यक्रम समन्वयक दिनेश मीना ने भी कई जानकारी साझा की। शिविर में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव, हिंसा और पीसीपीएनडीटी एक्ट के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। इस शिविर में 09 केस घरेलू हिंसा, 2 केस इन्द्रा आवास, 5 पेंशन और 12 मामले रोजगार के विषय में आये। उपस्थित प्रतिभागियों को शिविर में 1098, 181, 1090, 108, 100 टोल फ्री नम्बरों की जानकारी भी दी गई।

No comments