Header Ads

ads header

Breaking News

BJP's UP social media war room gets into full combat mode

6000 people working for social media in up

भाजपा के लिए लड़ेंगे सोशल मीडिया के 6000 'सिपाहीÓ
भोपाल/लखनऊ, (ईएमएस)। बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनाव की जंग जीतने के लिए आईटी और सोशल मीडिया की जंबो टीम खड़ी कर ली है। इसमें 6000 लोगों ने काम शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के आम चुनाव में सोशल मीडिया की ताकत देख ली थी, इसलिए यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उसने आईटी और सोशल मीडिया की जंबो टीम खड़ी कर ली है। इस चुनावी जंग में यह सेना पार्टी और केंद्र सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने और विरोधी पार्टियों के वार को कुंद करने का काम करेगी। इस टीम में आईटी और सोशल मीडिया के जानकार करीब 6000 वालेंटियर लगाए गए हैं। कहा जा रहा है कि युवा वोटरों को साधने के लिए यह रणनीति काम कर रही है। भाजपा इस प्रचार तंत्र पर इतना भरोसा कर रही है कि उसने 4500 कार्यकर्ताओं को तो सिर्फ सोशल मीडिया का काम सौंपा गया है। प्रचार के लिए पूरे प्रदेश में 6000 व्हट्सएप ग्रुप बना दिए गए हैं। यूपी भाजपा में इन्फारमेशन टेक्नॉलोजी विंग के संयोजक संजय राय का कहना है कि भाजपा ने पारंपरिक राजनैतिक प्रचार-प्रसार के माध्यमों के साथ-साथ वर्तमान जरूरतों को देखते हुए आईटी का भी भरपूर इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। जिसका प्रभाव आप निश्चित रूप से देख सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सांगठनिक स्तर पर आईटी का एक अलग विभाग बनाया है।
25 पदाधिकारी बनाए गए
पार्टी की प्रदेश आईटी टीम में 25 पदाधिकारी बनाए गए हैं। प्रदेश को पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी व गोरखपुर क्षेत्र में बांटकर सभी में 21-21 पदाधिकारियों की टीम लगा दी गई है। हर जिले में 15-15 और सभी 403 विधानसभाओं में 11-11 पदाधिकारियों की टीम इस काम में लगा दी गई है। सभी जिलों में आईटी सेंटरों की स्थापना की गई है।
वाट्सएप गुप बनाए
पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी व गोरखपुर क्षेत्र में 6 अलग-अलग नंबर लिए गए हैं। हर क्षेत्र में 1000 से अधिक व्हट्सएप ग्रुप चलाए जा रहे हैं। इसमें प्रतिदिन 6-8 पोस्ट डाली जा रही है। फेसबुक पर रोजाना 10 पोस्ट डालने का लक्ष्य है। मालूम हो कि एक बड़ी टीम सपा में भी सोशल मीडिया का काम देख रही है। बसपा ने भी इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

No comments