Header Ads

ads header

Breaking News

ये है रियल हीरो... क्या आप देखना नहीं चाहेंगे


Ashraful Alom Saeed

Hero Alom
नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नाम काफी चर्चा में है और वह नाम है बांग्लादेश के एक एक्टर अशरफुल अलोम सईद का, जो बांग्लादेश में 'हीरो अलोम' के नाम से मशहूर हैं. बांग्लादेश के इस एक्टर को सोशल मीडिया और यू-ट्यूब स्टार के तौर पर जाना जाता है. लेकिन, अब सवाल यह है कि आखिर अचानक से इनकी चर्चा भारत में क्यों होने लगी है?
वो जब दस साल का था, पिता ने दूसरी शादी कर ली और उसे छोड़ दिया। फैमिली को सपोर्ट करने के लिए उसने चानाचूर बेचा। वो दिन में चानाचूर बेचता और रात में घर के नजदीक एक केबल टीवी शॉप में बैठता। कुछ ही वक्त में आठवीं फेल इस शख्स ने वो दुकान खरीद ली। 15 की उम्र में एक साथ दो काम कर रहा था। उसका एक ही पैशन था, मॉडलिंग। 2008 में उसने खुद ही म्यूजिक वीडियो बनाया और उसे केबल टीवी पर दिखाया। लोगों ने उसे काफी पसंद किया। अब तक वो 500 से ज्यादा म्यूजिक वीडियो कर चुका है। उसका नाम अलोम बोगरा है। वो अपने नाम से पहले हीरो लिखता है। जिसे हम खूबसूरती कहते हैं, वो उसमें नहीं है। लेकिन उसमें जज़्बा है। वो ये नहीं सोचता कि लोग क्या सोचेंगे। वो असल मायने में हीरो है। इन दिनों अलोम इंटरनेट पर छाया हुआ है। ये अलग बात है कि आप और हम उसका मज़ाक उड़ा रहे हैं। कुछ चीजें हैं, जिन्हें हम अलोम से सीख सकते हैं।


बता दें, बॉलीवुड और हॉलीवुड में 'हीरो' की जो पर्सनालिटी होती है, अगर उस पैमाने के लिहाज से देखें तो अलोम साधारण कद काठी, पतले शरीर और सांवले रंग के हैं और भारत में चर्चा में आने की वजह उनका शरीर और रंग ही है. सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग हीरो अलोम का मजाक बना रहे हैं.
 बीबीसी हिंदी में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, हीरो अलोम कई म्यूजिक वीडियो बना चुके हैं. इन वीडियो में वह खुद हीरो का रोल करते हैं. साथ में गोरे रंग की सुंदर मॉडल्स भी होती हैं.

सोशल मीडिया पर इन्हीं वीडियो से ली तस्वीरें शेयर की जा रही हैं. अलोम के यू-ट्यूब चैनल के व्यू लाखों में हैं. अलोम का लोकल केबल नेटवर्क का बिजनेस भी है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अलोम के औसत रूप रंग के बावजूद कामयाबी हासिल करने के पहलू पर बात कर रहे हैं. हालांकि ऐसे लोगों की संख्या कम है जो मज़ाक के इतर अलोम के जज़्बें की बात कर रहे हैं लेकिन फिर पते की बात करने वालों की तादाद वैसे भी कम ही होती है.

No comments