Header Ads

ads header

Breaking News

'सोनम गुप्ता बेवफा' नहीं हो सकती... सच को जानें


दीपक राय, सोशल मीडिया न्यूज, भोपाल।
अगर कोई आशिक अपनी महबूबा से खूब प्यार करता हो और उसे प्यार में धोखा मिल जाये तो वह क्या करेगा। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में वह ब्रेकअप कर लेगा। या कुछ और भी कर सकता है। लेकिन अति दुखी प्रेमी अपनी सारी नोटों पर प्रेमिका का नाम लिखकर विरोध जताये तो।
दरअसल, प्यार में धोखा खाये हुए किसी आशिक ने गुस्से में कभी दस के नोट पर 'सोनम गुप्ता वेबफा है' लिख दिया था। वही नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद लोगों ने सिक्कों में, नोटों में, डॉलर में और भी कई विदेशी करेंसी पर 'सोनम गुप्ता वेबफा है' लिखकर वायरल करना शुरू कर दिया।
नोट- सोशल मीडिया न्यूज का उद्देश्य किसी सोनम गुप्ता को दर्द पहुंचाना नहीं है, क्योंकि यह नाम किसी भी लड़की का हो सकता है। इस नाम को सिर्फ प्रतीक के रूप में उपयोग किया जा रहा है। अगर किसी का नाम मिलता है तो इसे महज संयोग माना जायेगा।
सोशल मीडिया न्यूज सभी से आग्रह करता है कि ऐसे किसी के नाम का दुरुपयोग न किया जाये।

2 comments:

  1. सोनम की कुछ मज़बूरियां का फायदा सोसल मीडिया उठा रहा है ☺☺

    ReplyDelete
  2. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete