ये कैसी दुल्हन, जाना कहीं था, कहीं चली गई
नई दिल्ली. शादी के मंडप से दुल्हन के भागने का एक अजीब मामला सामने आया है। अभी तक आपने बॉलीवुड फिल्मों में दुल्हन के भागने का सीन देखा होगा लेकिन एक दूल्हे की किस्मत खराब निकली, उसके साथ हकीकत में यह घटना घट गई है। दुल्हन के भाग जाने से दूल्हा परेशान है और मामले को लेकर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।
सोमवार को मुंबई के उल्लाहासनगर में पीडि़त दूल्हे की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। आरोपी दुल्हन भी मंडप पर पहुंच चुकी थी लेकिन शादी की रस्में शुरू होती इससे पहले दुल्हन ने कहा वह ब्यूटी पार्लर जा रही है और जल्द ही वापस आ जाएगी। लेकिन जब कई घंटे बाद दुल्हन शादी के लिए वापस नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की गई। दुल्हन जब रात देर रात तक न मिली तब दूल्हे को अहसास हुआ कि वह तो भाग चुकी है। इसके बाद पीडि़त दूल्हे निकट के थाने में दुल्हन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
दूल्हे ओर से दुल्हन और उसके घर वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में आरोपी दुल्हन का नाम कल्याणी कम्बले बताया गया है। पुलिस ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को बताया कि दूल्हा प्रवीन और दुल्हन कल्याणी के घर वाले कई मौके पर मिले थे। दोनों पक्षों को ने लड़की लड़का को भी मिलवाया था। इतना नहीं दोनों पक्षों की दोस्ती इतनी गहरी हो गई थी कि वे आपस में पैसों का लेनदेन भी करने लगे थे।
पुलिस ने बताया कि कल्याणी के पिता ने प्रवीन के पिता से करीब डेढ़ लाख रुपए एक मराठी फिल्म बनाने के नाम पर लिया था। कुछ समय बाद प्रवीन के घर वालों ने जब पैसे मांगे तो उन्होंने कहा कि दोनों शादी होने के बाद पैसों का इंतजाम कर दिया जाएगा।
दुल्हा प्रवीण ने पुलिस को बताया कि शादी 14 नवंबर को तय हुई थी। दुल्हन मंडप पर पहुंची लेकिन कुछ देर बाद वह बहाना बनाकर वहां से फरार हो गई। इसके बाद लड़की के घर वाले भी वहां से भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें दूल्हे के रिश्तेदारों ने पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी पक्ष के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी दुल्हन की तलाश कर रही है।

Post Comment