Header Ads

ads header

Breaking News

एडवोकेट प्रतिमा ने मनवाया प्रतिभा का लोहा, लॉ में पास किया नेट



  • बीएचयू में एलएलएम टॉपर रही प्रतिभा ने अब लॉ में पास किया नेट  
  • श्रीराम की नगरी चित्रकूट का नाम रोशन किया

दीपक राय, भोपाल...

कहा जाता है कि पूत के पांव पालने में ही दिखने लगते हैं। उनकी प्रतिभा बचपन से ही दिखने लगती है। ऐसा ही कुछ पावन नगरी चित्रकूट की बेटी ने कर दिखाया है। शिशु मंदिर से संस्कारों की शिक्षा ग्रहण करने वाली बेटी प्रतिमा ने अपने पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। चित्रकूट के नागरिक बताते हैं कि प्रतिमा बचपन से ही प्रतिभाशाली रही हैं। वर्तमान में जिला अधिवक्ता संघ चित्रकूट में पंजीकृत प्रतिमा त्रिपाठी ने विधि विषय में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी इस प्रतिभा से संपूर्ण चित्रकूट गर्व महसूस कर रहा है। सुश्री प्रतिमा त्रिपाठी ने एलएलएम की पढ़ाई देश के प्रसिद्ध बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पूर्ण की है। बीएचयू में भी प्रतिमा ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए मास्टर डिग्री में टॉप कर नाम रोशन किया। बनारस से गोल्ड मेडलिस्ट प्रतिमा असाधारण प्रतिभा की धनी हैं इसलिए अब नेट उत्तीर्ण किया है। प्रतिमा के परिचित बताते हैं कि वे स्कूल के दौरान भी प्रतिभा संपन्न रही हैं और यही कारण ही उन्होंने हर समय अपनी प्रतिभा से लोहा मनवाया। प्रतिमा के पिता डॉ  आरसी त्रिपाठी महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय श्विविद्यालय में प्राणि विज्ञान के प्राध्यापक हैं। वे विश्वविद्यालय के शोध निदेशालय के निदेशक पद पर भी कार्यरत हैं। उनके द्वारा विगत दो वर्षों से भी ज्यादा समय से  शोध के क्षेत्र में सफल कार्य किया जा रहा है। प्रतिमा की मां श्रीमती उषा त्रिपाठी कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोडवारा,चित्रकूट में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं। प्रतिमा की बहन चिकित्सक पर पर कार्यरत हैं। 

पहले ही प्रयास में किया कारनामा
प्रतिमा ने नेट की परीक्षा पहली बार दी थी। इसी प्रथम प्रयास में मिली इस विशिष्ट सफलता से इनके माता-पिता व रिश्तेदार उत्साहित हैं। प्रतिमा को शुभचिंतको ने बधाई दी है। इनके पैतृक गांव से भी लोगों ने शुभकामनाएं भेजी है। ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिवार ने भी डॉ त्रिपाठी को सफलता की बधाई देकर प्रतिमा के उज्जवल भविष्य की कामना की। 


क्या है नेट परीक्षा
राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा या यूजीसी नेट के नाम से जानी जाती है। यह एक एक राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा है। ये स्नातकोत्तर प्रतियोगियों के लिये विश्वविद्यालयों में शिक्षण प्रवेश हेतु अर्हक परीक्षा होती हैं। इसका आयोजन अर्ध-वार्षिक रूप से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा किया जाता है। वर्तमान समय में सीबीएसई द्वारा परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार कराया जाता है, लेकिन अगली बार परीक्षा वर्ष में एक बार की आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इस परीक्षा का आयोजन करेगी। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2009 के दिशानिर्देश के तहत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने कॉलेजों में प्रोफेसर बनने के लिए नेट पात्रता या पीएचडी को अनिवार्य बना दिया था। 


लाइव न्यूज परिवार भोपाल प्रतिमा की प्रतिभा की सराहना करता है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

No comments