जनेकृविवि में महिला मंडल ने किया वृक्षारेापण,छात्रों ने बनाई गुलमोहर स्ट्रीट
जबलपुर, 02 अगस्त। जवाहरलाल नेहरू कृषि विष्वविद्यालय के परिसर में कृषि नगर महिला मंडल द्वारा वृहद पौधरोपण कार्य दिनांक 01 अगस्त को सम्पन्न हुआ। महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमति आशा बिसेन द्वारा सर्वप्रथम बॉटल ब्रश (एक सदाबहार शोभायमान वृक्ष) का पौधरोपण कर शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् महिला मंडल की सभी सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रजातियां (अशोक, थूजा, फाइकस) के 51 पौधों का रोपण कर विष्वविद्यालय के ‘‘ग्रीन जेएनकेव्हीव्ही’’ मिशन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दूसरी तरफ कृषि महाविद्यालय के सामने मुख्यमार्ग की सड़क के किनारे छात्रों ने लाल, नीले और पीले गुलमोहर के 101 वृक्षों का पौधरोपण किया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक स्वयं ही लेआउट किया और हाथठेले पर वृक्षों को रखकर ‘‘ग्रीन जेएनकेव्हीव्ही क्लीन जेएनकेव्हीव्ही ’’ के जैकारे गंुजाये। इस क्षेत्र को गुलमोहर स्ट्रीट नाम दिया गया है। कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन के मार्गदर्शन में 12 जोन में वानिकी विभाग द्वारा पौधरोपण कार्य विगत एक माह से क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत 1500 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
No comments