Header Ads

ads header

Breaking News

कृषि विज्ञान केन्द्रों की कार्यप्रणाली में सुधार जरूरी-डॉं. बिसेन



  • कृषि विवि में कृषि विज्ञान केन्द्रों की समीक्षा बैठक संपंन


जबलपुर, 03 अगस्त। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में 20 कृषि विज्ञान केन्द्रों की प्रादेषित समीक्षा बैठक को संचालनालय विस्तार सेवायें वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुखों को कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन ने राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली द्वारा विश्वविद्यालयों के श्रेणीकरण हेतु सुझाये गये बिन्दुओं के अनुसार कृषि विज्ञान केन्द्रों की कार्यप्रणाली में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान प्रमुख वैज्ञानिक डॉं. दीप पहलवान ने श्रेणीकरण के बिन्दुओं पर पावर प्वाइंट प्रस्तुत किये और मासिक प्रगति प्रतिवेदन हेतु मार्गदर्शन दिया। इसी क्रम में तकनीकी अधिकारी (आई.टी. सेल) डॉं. एस.के. जैन ने विवि पोर्टल पर सेरा साफ्टवेयर द्वारा रिसर्च पेपर का ऑनलाइन अवलोकन एवं जनेकृविवि के कुल गीत के फिल्मांकन का प्रदर्षन किया। समीक्षा बैठक में अधिष्ठाता कृषि संकाय एवं संचालक विस्तार सेवायें डॉ. पी.के. मिश्रा, संचालक अनुसंधान सेवायें एवं संचालक शिक्षण डॉ. धीरेन्द्र खरे, विभागाध्यक्ष डॉ. एल.पी.एस. राजपूत, डॉ. एस.बी. नाहटकर, डॉ. एम.एस. भाले, डॉ. डी.पी. शर्मा, डॉ. टी.आर. शर्मा, डॉ. योगेष मोहन शर्मा, डॉ. अनय रावत, डॉ. प्रमोद गुप्ता, कृषि विज्ञान केन्द्रों के प्रमुखों और वैज्ञानिकगण उपस्थित थे।

No comments