रामलाल की मौजूदगी में संघ के फीडबैक पर चर्चा
मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के फीडबैक को लेकर भाजपा अलर्ट हो गई है। यह फीडबैक कानून व्यवस्था, आदिवासियों के साथ हो रही घटनाओं, प्रमोशन में रिजर्वेशन से जुड़े मुद्दे, कुछ आदिवासी संगठनों के मुखर होने, विधायकों के विरुद्ध एंटी इनकमबेंसी, रोजगार, बांग्लादेशी घुसपैठिए, मॉब लिंचिंग और किसानों से जुड़े मसलों को लेकर है।
पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल शुक्रवार को भोपाल पहुंचे और शाम को सीएम हाउस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में सभी मुद्दों पर करीब तीन घंटे तक बात हुई। इस दौरान संघ के बड़े नेता अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख अरुण जैन, क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते के साथ तीनों प्रांत प्रचारक मध्यभारत के अशोक पोरवाल, मालवा के बलिराम पटेल और महाकौशल के रंग राजे भी उपस्थित थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह व संगठन महामंत्री सुहास भगत राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के साथ सीएम हाउस पहुंचे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि लंबे समय बाद मप्र में संघ के दिग्गज नेता सीएम हाउस पहुंचे। इस लिहाज से बैठक को अहम माना जा रहा है। आमतौर पर मुख्यमंत्री खुद अरुण जैन से मिलने समिधा पहुंचते थे। बताया जा रहा है कि पूरे प्रदेश से देशव्यापी मसलों का जो फीडबैक संघ को मिला है, उसे सीएम हाउस की बैठक में रखा गया। इधर, सुबह भोपाल पहुंचे रामलाल ने पहले चुनाव से जुड़ी समितियों का रिव्यू भी किया। पिछले दौरे में रामलाल ने सभी समितियों को टार्गेट सौंपा था, इसी की समीक्षा की।
मोघे से फोन पर बात
फंड कमेटी के प्रमुख व हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कृष्णमुरारी मोघे से रामलाल ने फोन पर बात की। इसके बाद मोघे ने 12 अगस्त से फंड कलेक्शन अभियान को एक साथ करने की तैयारी की। इस टीम में स्थानीय मंत्री, क्षेत्रीय सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश स्तर के दो प्रतिनिधि रहेंगे। पांच सौ, 1 हजार और 2 हजार रुपए कूपन के जरिए ही लिए जाएंगे।
सितंबर में आएंगे शाह
सीएम हाउस की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सितंबर में संभावित संभाग स्तरीय दौरे को लेकर भी बात हुई। शुरुआत बड़ी सभा से होगी। पार्टी इससे पहले विधानसभा सम्मेलन और यात्रा समेत तमाम कार्यक्रम पूरा करेगी।
बन सकती है चुनाव समिति, नए लोगों को मिलेगा मौका
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा की चुनाव समिति अभी तक सामने नहीं आई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बारे में शुक्रवार को रामलाल के साथ प्रदेश संगठन की चर्चा हुई है। आने वाले दिनों में समिति की घोषणा होगी। इसमें कुछ पुराने सदस्य बाहर होंगे, नए लोगों को मौका मिलेगा। सुंदरलाल पटवा का निधन हो चुका है। कृष्ण मुरारी मोघे व विक्रम वर्मा को नई कमेटियों क्रमश: फंड कमेटी और दृष्टि-पत्र समिति में जगह दे दी गई है। डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया और सत्यनारायण जटिया क्षेत्र तक ही सीमित रह गए हैं। लिहाजा माना जा रहा है कि इनकी जगह प्रहलाद पटेल, भूपेंद्र सिंह, नरोत्तम मिश्रा व लाल सिंह आर्य को शामिल किया जा सकता है।

No comments