Header Ads

ads header

Breaking News

मोदी की बायोपिक देखकर सीएम बोले- प्रेरक है पीएम के बचपन की कहानी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प|ी साधना सिंह के साथ शुक्रवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से प्रेरित शॉर्ट फिल्म ‘चलो जीते हैं’ देखने पहुंचे। नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित किताब ‘सामाजिक समरसता’ पर आधारित इस फिल्म में गुजरात के एक रेलवे स्टेशन पर मोदी को पिता के साथ चाय बेचते हुए दिखाया गया है। फिल्म में दलितों अस्मिता, गरीबी और उनके स्कूल जीवन के दौरान खेले गए नाटक का चित्रण हैं।

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के दिल में बचपन से ही दूसरों के लिए दर्द रहा है। वे सच में दूसरों के लिए ही जीते हैं। हमें भी उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। फिल्म का विशेष शो मुख्यमंत्री की ओर से आयोजित कराया गया था। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश महामंत्री वीडी शर्मा, राज्य मंत्री विश्वास सारंग समेत तमाम भाजपा नेता और प्रशासनिक अधिकारी आदि मौजूद थे।

No comments