Header Ads

ads header

Breaking News

मैं मदारी हूं, मैं डमरू बजाता हूं और गरीबों के बिजली बिल माफ हो जाते हैं- जन आशीर्वाद यात्रा गुना में शिवराज

मैं मदारी हूं, मैं डमरू बजाता हूं और गरीबों के बिजली बिल माफ हो जाते हैं- जन आशीर्वाद यात्रा गुना में शिवराज

सीएम ने यह भी जोड़ा- जनता का उपकार है इसलिए 14 साल से कांग्रेस की छाती पर मूसल चला रहा हूं

Bhaskar News | Last Modified - Aug 13, 2018, 03:15 AM IST
मैं मदारी हूं, मैं डमरू बजाता हूं और गरीबों के बिजली बिल माफ हो जाते हैं- जन आशीर्वाद यात्रा गुना में शिवराज
गुना/राघौगढ़/ बीनागंज.जिले में जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत रविवार को म्याना से हुई। इसके बाद गुना में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता मुझे मदारी कहते हैं। हां मैं वही हूं। मैं डमरू बजाता हूं और गरीबों के बिजली बिल माफ हो जाते हैं। किसानों को उनकी उपज के सही दाम मिलने लगते हैं।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं के उस कथित बयान का जिक्र भी किया, जिसमें उन्हें वेश्या कहा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के लिए वैश्या एक गाली हो सकती है लेकिन मैं वेश्या को भी अपनी बहन मानता हूं। मैं उसके पैरों की धूल अपने माथे पर लगाने को तैयार हूं। वहीं राघौगढ़ में चौहान ने कहा कि यहां की जनता का मुझ पर खास उपकार है इसलिए मैं 14 साल से कांग्रेस की छाती पर मूसल चला रहा हूं। म्याना को उन्होंने नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। यात्रा शाम 7:00 बजे बीनागंज पहुंची।
उन्हें मालूम भी नहीं है कि मिर्ची कहां लगती है :बमोरी विधानसभा सीट के तहत म्याना में सीएम ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे नींबू-मिर्च की माला पहनकर घूम रहे हैं जबकि उन्हें यह भी मालूम नहीं है कि मिर्च लगती कहां है।
स्वतंत्रता दिवस पर राघौगढ़ को कांग्रेस मुक्त करो:राघौगढ़ में सभा के दौरान चौहान के निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रहे। उन्होंने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर यहां के लोगों को कांग्रेस से आजाद हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां की जनता का मुझ पर बड़ा उपकार है। उन्होंने 2003 के विधानसभा चुनाव में हरा दिया था और डेढ़ साल बाद ही मैं सीएम बन गया ।

No comments