पेरिस वासियो ने किया हार्दिक सम्मान, डॉ प्रमिला की कला प्रदर्शनी का समापन
- फ्रांस में ग्रामोदय यूनिवर्सिटी की डॉ प्रमिला की कला प्रदर्शनी का समापन।
- चित्रकूट की कला और संस्कृति की फ्रांस में सराहना।
- प्रतिष्ठित कलाकारों को चित्रकूट आने का निमंत्रण।
- अंतरराष्ट्रीय चित्र कला प्रदर्शनी चित्रकूट में लगाने की सहमति।
चित्रकूट, 7 जुलाई । महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विस्वविद्यालय की व्यावसायिक कला विभाग की प्रभारी डॉ प्रमिला सिंह द्वारा फ्रांस की राजधानी पेरिस में लगाई गई चित्र कला के नयनाभिराम प्रदर्शनी का समापन पूरे सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ किया गया। इस अवसर पर डर सिंह ने कहा कि इस बड़ी उपलब्धि के लिए मैं आभारी हूं । साथ ही आयोजको को धन्यवाद देता हूँ कि विश्व मंच में मुझे अपनी कला को प्रदर्शित करने का मौका मिला। डॉ सिंह ने इस दौरान ग्रामोदय यूनिवर्सिटी के जमकर सराहना की ।कहा कि यदि कुलपति प्रो गौतम मुझे फ्रांस आने की शासकीय अनुमति नहीं देते ,तो मैं इस अवसर से चूक जाती। डॉ सिंह ने आयोजकों और कलाकारों को ग्रामोदय यूनिवर्सिटी में आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी सह कार्यशाला विषय पर परियोजना तैयार कर विस्वविद्यालय अनुदान आयोग को भेजी जाएगी, स्वीकृति के बाद तिथि सुनिश्चित कर अवगत कराया जाएगा। डॉ सिंह ने बताया कि अनेक देशों से लगभग 50 कलाकारों ने चित्रकूट आने के लिए अपनी सहमति दी है। डॉ सिंह अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई 2018 को भारत वापस लौट रही रही है। भारत वापस लौटने के बाद सरकारी टी वी चैनल दूरदर्शन के सतना जिले के स्पेशल रिपोर्टर अशोक तिवारी ने फ़्रांस यात्रा वृतांत पर चर्चा, व्याख्यान आदि का कार्यक्रम बनाया है। ग्रामोदय विस्वविद्यालय के व्यावसायिक कला विभाग के डॉ प्रसन्न पाटकर, डॉ जय शंकर मिश्र, डॉ अभय कुमार वर्मा,डॉ राकेश, अजय सिंह, और डॉ नीलम चौरे, डॉ कुसुम कुमारी सिंह आदि उनकी कला एवं व्यवहार की प्रसंसा उनकी अनुपस्थिति में भी कर रही है। इस अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का समापन मेटोनिया आर्ट गैलरी पेरिस में गुरुवार ,५ जुलाई २०१८ को किया गया। इस आशय की जानकारी जन संपर्क अधिकारी जय प्रकाश शुक्ल ने आज दी है।








No comments