Header Ads

ads header

Breaking News

जैव प्रौद्योगिकी तकनीक फसलों के लिये वरदान- डॉं. बिसेन



  • जनेकृविवि में कृषि जैव प्रौद्योगिकी पर प्रषिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

जबलपुर, 23 जुलाई। जैव प्रौद्योगिकी तकनीक फसलों के लिये वरदान से कम नहीं हैं। हमारे कृषि वैज्ञानिकों को इसका पूर्ण उपयोग कर प्रतिकूल जलवायु और मौसम की उन्नत प्रजातियां विकसित करना होंगी जिससे फसल की उपज और गुणवत्ता के साथ-साथ हमारे किसानों को भरपूर उत्पादन प्राप्त हो सके। तदाषय के सारगर्भित और प्ररेणास्पद उद्गार कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विष्वविद्यालय स्थित जैव प्रौद्योगिकी केन्द्र में ‘‘कृषि में जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग’’ विषय पर 78 दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन करते हुये बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। डॉं. बिसेन ने आगे कहा कि यह प्रषिक्षण कार्यक्रम छात्रों के लिए बहुत आवष्यक है, छात्र विभिन्न उन्नत तकनीकियों का व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त कर फसल की उपज एवं गुणवत्ता को बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

जैव प्रौद्योगिकी केन्द्र के डायरेक्ट डॉ. एल पी एस राजपूत ने बताया कि यह कार्यक्रम 21 जुलाई से 6 अक्टूबर (78 दिन) तक संचालित किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम में भाग ले रहे कृषि विवि के विभिन्न विभागों के 30 प्रषिणार्थी छात्र जैव प्रौद्योगिकी के विभिन्न आयामों- मालीकुलर ब्रीडिंग, जैनेटिक इंजीनियरिंग आदि का प्रायोगिक रूप से गहन अध्ययन करेंगे। साथ ही यह भी जानेंगे की किस प्रकार जैव प्रौद्योगिकी की उन्नत तकनीकियों के माध्यम से फसलों की ऐसी प्रजातियां विकसित की जायें जोकि प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों में पोषक गुणों से भरपूर और अच्छी पैदावार दे सकें।
इस दौरान कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉं. पी.के. मिश्रा एवं संचालक अनुसंधान सेवायें डॉं. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉं. आर.एम. साहू, संचालक, एग्री डिजाइन इनोवेषन सेन्टर, रादुविवि प्रो. एस.एस. संधू विषिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। पूर्व में दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के पष्चात डॉ. एल पी एस राजपूत ने अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कु. सुमाना सिकंदर एवं आभार प्रदर्षन वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुषमा नेमा ने दिया। कार्यक्रम में डॉ. श्रीमति कीर्ति तन्तवाय, डॉ. राधेष्याम शर्मा, डॉ. स्वाप्निल सप्रे सहित कृषि वैज्ञानिक, अधिकारी और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments