पिपलानी में पिछले 24 घटों से बिजली नही
Bhopal, Live News...
स्मार्ट सिटी गोविंदपुरा आफिस की लापरवाही के चलते स्मार्ट सिटी ऑफिस के सामने टूटी पाइप लाइन को सुधारने के दौरान नगर निगम की जेसीबी मशीन ने बीएचईएल की दो 11केवी केबल को कल रविवार दोपहर को तोड़ दिया। केबल को हुये इस नुक्सान के चलते पिपलानी में कल दोपहर से ही बिजली नही है। 11 केवी की लाइन कटने से बड़ा हादसा होते होते टल गया। वो तो गनीमत रही कि बिजली के उपकरण अच्छी क़्वालिटी के थे जिससे करंट नही फैला नही तो जान माल की हानि होने की संभावना थी।
बीएचईएल इंलेक्ट्रीकल विभाग कल दोपहर से ही इन दोनो केबल को सुधारने में लगा हुआ है। सोमवार शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई शुरु नही हो पाई है। इतवार होने की वजह से स्टाफ की कमी के चलते आज सोमवार से ही टूटी केबल सुधारने का काम पुरी तरह शुरु हुआ है। बिजली विभाग के कर्मचारी आज सुबह से पुरी मुस्तैदी से केवल जोड़ने में लगे है। मगर लगातार हो रही बारिश के चलते सुधार नही हो पा रहा है।
आज मौके पर सुबह से ही ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन के महासचिव रामनारायण गिरी दुर्घटना स्थल पर उपस्थित है एवं इलेक्ट्रिक विभाग की सहायता में लगे है रामनारायण गिरी के द्वारा बताया गया कि स्मार्ट सिटी कार्यालय एवं नगर निगम द्वारा लापरवाही का परिचय दिया है जिसके कारण भेल के पिपलानी इलाके के सेक्टरों में कल दोपहर से लाइट नही है हजारो परिवार कल से परेशान है स्मार्ट सिटी कार्यालय एवं नगर निगम द्वारा द्वारा भेल से किसी तरह की कोई परमिशन नही ली गयी एवं बिना किसी मैप एवं जानकारी के खुदाई चालू कर दी गयी ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन की तरफ से उन्होंने भेल मैनेजमेंट से मांग की है कि नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से चर्चा कर दोषी व्यक्तियों पर कार्यवाही की जाए



No comments