Header Ads

ads header

Breaking News

भेल यूनियन ने मुख्य प्रबन्ध निदेशक एवं निदेशक के सामने रखी वेतन पुनरीक्षण वार्ता की मांग


भोपाल, लाइव न्यूज। ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन के पदाधिकारियों ने भेल के दिल्ली कारपोरेट मुख्यालय में मुख्य प्रबन्ध निदेशक एवं निदेशक मानव संसाधन से की मुलाकात बीते दिनों दिल्ली कॉर्पोरेट में हुई भेल की जे.सी.एम. मीटिंग में ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन भेल भोपाल के गए हुए पदाधिकारी यूनियन के महासचिव रामनारायण गिरी, उपाध्यक्ष अख्तर खान, धर्मेंद्र दहाट, कमलेश पटेल के द्वारा लौट कर आने पर बताया गया कि भोपाल से गये पदाधिकारियों के अतिरिक्त ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय महासचिव एन. जयंती मैडम, भेल कारपोरेट इकाई के महासचिव एवं अध्यक्ष के.के.कश्यप एवं सुधांशु बिस्वाल जी के साथ भेल के दिल्ली कारपोरेट कार्यालय में जे. सी.एम. में एवं जे. सी.एम. के बाद भेल के मुख्य प्रबंध निदेशक श्री अतुल सोबती जी, निदेशक मानव संसाधन डी. बंदोपाध्याय जी, कारपोरेट के कार्यपालन निदेशक श्री अनिल कपूर से मुलाकात की एवं कंपनी व कर्मचारी हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। भोपाल कैडर के जी.एम. श्री बी.के.सिंह जी से भी मुलाकात कर जी.एम. बनने की बधाई दी। यूनियन के महासचिव रामनारायण गिरी ने बताया कि निदेशक मानव संसाधन से विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई है आपके द्वारा जो ज्ञापन जी.एम. एच. आर. को एडमिन बिल्डिंग पर जा कर दिया गया उसका बहुत प्रभाव हुआ है एवं यह कारपोरेट मैनेजमेंट के बीच भी चर्चा का विषय है। निदेशक मानव संसाधन एवं कार्यपालक निदेशक से चर्चा के मुख्य अंश इस प्रकार है। वेतन पुनरीक्षण की वार्ता शीघ्र प्रारम्भ करने की बात रखी जिस पर डायरेक्टर एच.आर. द्वारा फ़ाइल मिनिस्ट्री में होने की जानकारी दी एवं बताया कि फ़ाइल अप्रूवल होने पर तुरंत मीटिंग बुलाई जाएगी, अनुकम्पा नियुक्ति एवं 1 करोड़ रुपये के बीमा के ऊपर भी चर्चा हुई जिसमें उन्होंने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति एवं बीमा जायज मांग है और इसके ऊपर कारपोरेट प्रबंधन कार्य कर रहा है जल्द से जल्द आपको परिणाम प्राप्त होंगे, कस्तूरबा हॉस्पिटल के जर्जर हालत एवं डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की बात रखी जिस पर भी सकारात्मक जवाब दिया गया एवं बताया गया कि अभी 6 डॉक्टर की भर्ती भोपाल के लिए की गई है और आगे भी जल्द ही कस्तूरबा के हालात सुधारने के लिए एक्शन लिया जाएगा, जर्जर एवं खंडहर टाउनशिप के आधुनिकीकरण पर चर्चा हुई एवं मांग की गई कि कवर्ड केम्पस की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का निर्माण किया जाए इस पर भी सकारात्मक आश्वासन दिया गया है

जल्द से जल्द भोपाल को नए कवर्ड केम्पस मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की सौगात देने का आश्वासन मिला है, बदहाल होते स्पोर्ट्स क्लब को बचाने के लिए विभिन्न खेलो के सचिवो के चुनाव कराने एवं स्पोर्ट्स क्लब में कर्मचारियों एवं उनके परिवार के लिये स्विमिंग पूल के निर्माण की मांग की है, कारपोरेट आफिस की तुलना में कारखाने एवं साइट पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को 2 दिन का अतिरिक्त अवकाश दिए जाने की मांग की है, कारखाने में कार्यरत महिला कर्मचारियों को सहवेतन चाइल्ड केअर लीव देने की मांग की गई है, उच्च योग्यता रखने वाले कर्मचारियों की योग्यतानुसार पदों पर समायोजन करने की मांग की गई है। इसके साथ ही ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं भोपाल इकाई महासचिव रामनारायण गिरी एवं यूनियन की केन्द्रिय महासचिव एन. जयंती मैडम के साथ भोपाल इकाई, दिल्ली इकाई,पावर सेक्टर इकाई,हरिद्वार इकाई एवं मुम्बई इकाई के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक सम्पन्न हुई व यूनियन की कंपनी एवं कर्मचारी हित मे की गई गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।





No comments