यातायात नियमों का पालन करें युवा: नरेंद्र साहू
भोपाल। बिलकिसगंज क्षेत्र के वीरपुर गांव में कोलार डैम के वेस्ट वेअर नाले में कार समेत गिरे भोपाल के छह युवकों की रविवार शाम पानी में डूबने से मौत हो गई थी। इस पर भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में सांत्वना व्यक्त की है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे वाहनों को धीरे चलाएं और वाहन चलाते समय अिधक सावधानी रखें। इस तरह के हादसे न केवल परिजनों को बल्कि समाज को झकझोर कर रख देते हैं। इस तरह से युवाओं की जान जाने से परिवार में एक रिक्त आ जाता है, जो जीवन भर नहीं भरता। ज्ञात हो कि कोलार डैम के वेस्ट वेअर नाले में कार समेत भोपाल के छह युवक रविवार शाम गिर गए थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सभी युवक दोस्त का जन्मदिन मनाने गई थे। लौटते वक्त उनकी अनियंत्रित कार करीब 40 फीट नीचे जा गिरी। नाले में 10 फीट पानी था। कार को जब पानी से निकाला गया तो अंदर खाना बनाने के बर्तन, नमकीन के पैकेट और अन्य सामान मिले। कार में सभी शव गुत्थम-गुत्था थे। कोई बाहर नहीं निकल पाया था।
No comments