Header Ads

ads header

Breaking News

ड्यूटी में जा रहे ग्रामोदय विश्वविद्यालय के दो कर्मी गम्भीर रूप से जख्मी

  • एक कर्मी जानकी कुण्ड के  गहन चिकित्सा कच्छ में भर्ती 
  • ए निगेटिव ब्लड की है आवश्यकता


चित्रकूट ,२४ जुलाई २०१८ ।आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के लिए ड्यूटी में मोटरसाइकिल से जा रहे संतोष कुमार  एवं  राजेन्द्र प्रसाद त्रिवेदी को जल कल ऑफिस मध्यप्रदेश निकट आरोग्यधाम गेट पर सतना जाने वाली प्राइवेट बस के टक्कर मार देने से बुरी तरह से घायल हो गए है। राजेन्द्र त्रिवेदी का दाहिना पैर की जांघ फ़ट गई है। जानकीकुंड अस्पताल के आई सी यू में डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। श्री त्रिवेदी एक आपरेसन हो गया है।  अभी एक आप्रेशन होना बाकी है।ए निगेटिव ग्रुप के ब्लड की तत्काल आवश्यक्ता है।  ब्लड दान दाताओ से ब्लड का अनुरोध किया गया है। श्री त्रिवेदी के पुत्र डॉ वीरेंद्र त्रिवेदी से मोबाइल नंबर- ९३९९०८८२६३से  संपर्क किया जा सकता है। दूसरे कर्मी  संतोष कुमार का कॉलर फ्रेक्चर हो गया हैं। ज्ञातव्य हो कि आज प्रातः १० बजे नित्य की भांति दोनों कर्मी एक साथ ड्यूटी पर मोटर साइकिल से महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय जा रहे थे।सतना जा रही प्राइवेट बस द्वारा मोटर साइकिल सवारों को ठोकर मार देने के कारण दोनों कर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए।मोटर साइकिल को भी  नुकसान हुआ है ।राहगीर और विश्व विद्यालय स्टॉफ   द्वारा इन्हें उठाकर इलाज हेतु जानकी कुण्ड अस्पताल लाया गया। जानकी कुण्ड अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि इलाज प्रारंभ कर दिया गया है। जानकी कुण्ड अस्पताल के महा निदेशक डॉ बी के जैन ने भी मरीज के हाल जाने। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम, कुलसचिव डॉ अजय कुमार सहित पूरा युनिवर्सटी स्टॉफ अस्पताल घायलों को देखने आया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पूनम आडवानी गेहानी मैडम, डॉ राजेश शर्मा, डॉ दीपक शर्मा, डॉ राजपूत आदि चिकित्सक इलाज में संलग्न है।

No comments