ग्रामोदय अभिनव प्रयोगों का पक्षधर- प्रो. नरेशचन्द्र गौतम
![]() |
| Profrssor Naresh Chandra Gautam VC mahatma gandhi chitrakoot rural university chitrakoot |
- गुरूपूर्णिमा महोत्सव में शोध एवं उच्च शिक्षा के नवाचार पर विशेष आयोजन
- कुलगुरुओं को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने किया सम्मानित
चित्रकूट, 29 जुलाई 2018। केन्द्र सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रारम्भ ‘‘वाइस चांसलर्स एण्ड डायरेक्टर कांफ्रेंस ऑन रिसर्च एण्ड इनोवेषन इन हायर एजूकेशन’’ के अवसर पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेशचन्द्र गौतम ने उच्च शिक्षा और शोध के नवाचारों को प्रस्तुत करते हुये ग्रामोदय विश्वविद्यालय की शिक्षा पद्धति एवं सतत् विकास की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला।
प्रो. गौतम ने देश भर से आये कुलपतियों, निदेशकों और पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख द्वारा परिकल्पित ग्रामोदय विशवविद्यालय अभिनव प्रयोगों का पक्षधर है। हमें खुशी है कि विशवविद्यालय अनुदान आयोग, मध्यप्रदेश शासन, केन्द्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, छत्तीसगढ़ सरकार एवं बिहार सरकार के अनेक योजनाओं एवं संकल्पनाओं के निर्माण में ग्रामोदय विश्वविद्यालय की भावना एवं कार्यशैली को आत्मसात् किया गया है। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के नवीन प्रयोगों, रचनात्मक प्रयासों को देखने, समझने, अपनाने के लिये देश भर से विद्वत जन, संस्था सृजक एवं सरकारी-गैर सरकारी प्रतिनिधियों का दल विश्वविद्यालय आता रहता है। मध्यप्रदेश के विधायकों के दल ने पिछले दिनों विश्वविद्यालय में आकर यहां की गतिविधियों की सराहना भी की है।
प्रो. गौतम ने अपनी प्रस्तुतीकरण के मध्य मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. प्रकाश जावेडकर द्वारा चित्रकूट क्षेत्र में गोद लिये गये पालदेव गांव के विकास की चर्चा करते हुये बताया कि ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शिक्षक, शिक्षार्थी पालदेव गांव में शैक्षिक कार्यक्रम को सतत् रूप से चला रहे हैं। उन्होेंने उन्नत ग्राम अभियान, ग्राम प्रवास, चलो गांव की ओर, ग्राम्यनिधि पहचान कार्यक्रम, सतत् ग्राम्य संपर्क कार्यक्रम, महात्मा गांधी-नाना जी संयुक्त विकास संकल्पना, सुन्दर चित्रकूट-स्वच्छ चित्रकूट आदि से सम्बन्धित कार्य योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। कुलपतियों-निदेशकों के इस संयुक्त सम्मेलन में ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेशचन्द्र गौतम की सकारात्मक प्रस्तुती एवं नवाचारों की सराहना की गयी। गुरूपूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न कुलपतियों और निदेशकों को सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. गौतम ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित सम्मलेन की सराहना करते हुये कहा कि आज का दिन पूज्य गुरूजनों के प्रति श्रद्धा एवं सर्मपण का दिन हैै। उन्होंने अज्ञान से ज्ञान का मार्ग प्रशस्ता गुरूदेव गणों को शत्-शत् नमन भी संप्रेषित किया है।



No comments