Header Ads

ads header

Breaking News

Whats App, फेसबुक पर गलत चीजें लिखने और शेयर करने पर आप जाएंगे जेल

fake news


दीपक राय, भोपाल की रिपोर्ट...
आप वाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक का प्रयोग तो करते ही होंगे। आपको बहुत से ऐसे मैसेज भी मिलते होंगे, जिन्हें आप पढ़ते तो हैं, लेकिन उसका सच,झूठ समझे बिना अन्य लोगों को भेज देते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। अगर आप ऐसी कोई जानकारी भेजते हैं जो झूठी है तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक निखिल किशोर ने कुरकुरे पर एक ट्वीट किया था- निखिल ने ट्वीट किया था कि कुरकुरे जलाने पर उसमें प्लास्टिक निकलता है। निखिल के संदेश को सभी लोगों ने सही मान लिया और कई  लोगों से एक दूसरे को संदेश भेज दिय। इसके बाद सैकड़ों लोगों को ऐसे नोटिस मिले हैं। अब उन्हें कोर्ट जाना पड़ेगा। कोर्ट इन लोगों को 3 महीने से लेकर उम्रकैद तक की सजा सुनाएगा।
क्योंकि कुरकुरे बनाने वाली कंपनी पेप्सिको ने फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब पेप्सिको ने मुकदमा किया है। पेप्सिको का कहना है कि ये प्लैटफॉर्म उनके उत्पाद को बदनाम करने की अनुमति देते हैं। इससे कंपनी को 2.1 करोड़ का नुकसान हुआ।
कानूनी जानकारों का कहना है कि जिस कंपनी के प्रॉडक्ट हैं, उसने जिसे प्रतिवादी बनाया है, उसके खिलाफ ही सिविल लाइबिलिटी बनती है। जिनके ट्विटर डिटेल सौंपे गए हैं, उन पर नहीं।
इसलिए आगे से याद रखिए जो भी मैसेज आए उसपर आंख मूंदकर विश्वास न करें, क्योंकि अधिकतर संदेशों में फोटो, न्यूज की हेडिंग एडिट करके दिखाया जाता है। इसलिए किसी भी संदेश को फॉरवर्ड न करें। पूरी तरह पढ़े, जानकारी को अखबार में  दूसरे दिन जांच करें। तभी संदेश भेजें। वरना आपको जेल भेज दिया जायेगा।

No comments