Header Ads

ads header

Breaking News

भेलकर्मी बोले- हम कंपनी के प्रति निष्ठावान, प्रबंधन भी दिखाए निष्ठा


Live News, भोपाल । कई महीनों से अपनी विभिन्न मांगों के पूरे न होने से गुस्साए भेलकर्मी गुरुवार को ईडी से मिलने पहुंचे, लेकिन उनके अनुपस्थित रहने पर जी.एम.एच.आर एम. एसादोर के सामने अपनी समस्याएं रखीं। बारिश में भीगते हुए सैकड़ों की संख्या में कर्मियों ने लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग रखी। यूनियन के मीडिया प्रभारी आशीष सोनी ने बताया कि कर्मियों ने कई मांगें रखीं जिसमें पीपी बोनस के रूप में मिनिमम 40000 का भुगतान ग्रेड के हिसाब हो, 2017 से लंबित वेतन पुनरीक्षण हेतु वार्ता, अनुकम्पा नियुक्ति को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर लागू करवाने, एक करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस प्लान शीघ्र लागू करवाने की मांग रखी। गौरतलब है कि ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन के द्वारा पिछले 2 दिन से कारखाने में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा था जिसमे कर्मचारियों को स्वयं की मांगे पूरी करवाने हेतु यूनियन का साथ देने की अपील की जा रही थी। इसके साथ ही ज्वलंत समस्या का बैच लगवाया जा रहा था।
जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा

ज्ञापन देने के दौरान यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं इकाई महासचिव रामनारायण गिरी ने कहा कि पिछली जे.सी.एम. मीटिंग में ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन के द्वारा इन सभी मुद्दों को गंभीरता से उठाया गया था जिस पर भेल के प्रबंध निदेशक ने आश्वासन दिलाया था कि हम जुलाई के पहले सप्ताह में वेज रिवीजन एवं बोनस के लिए मीटिंग बुलाएंगे। साथ ही साथ अनुकंपा नियुक्ति एवं 1 करोड़ रुपये के टर्म जीवन बीमा पॉलिसी पर जल्द से जल्द कर्मचारी हित में कोई फैसला लेने की बात कही थी, लेकिन अभी सिर्फ बोनस के लिए जे.सी.एम. मीटिंग आयोजित की गई, लेकिन अभी तक बाकी के मुद्दे हवा-हवाई हो गए। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन कंपनी के प्रति बेहद गंभीर है, लेकिन हम मांग करते हैं कि कंपनी भी कर्मचारियों हितों के लंबित मुद्दों के लिए उतनी ही गंभीर हो। अगर हमारी ये मांग पूरी नही होती है तो आने वाले समय मे ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन आप सभी कर्मचारी साथियो के साथ आंदोलन करने को मजबूर होगा।


No comments