आसिफ हुसैन-मुज्जमिल हुसैन की जोड़ी विजयी
भोपाल, लाइव न्यूज। लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभागीय खेल एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित विभागीय कैरम पुरुष युगल मुकाबले दूसरे के दिन आसिफ हुसैन-मुज्जमिल हुसैन की जोड़ी ने गजेंद्र सिंह-जावेद खान को 21-9,27-11 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया शहरयार खान-संजय सपकाले ने राजेश करेल-कमलेश सोनी को 24-0,21-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया मो परवेज़-रहमत उल्ला खान ने दिनेश शिवहरे-राईस खान को 21-5,24-4, से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया मो शाहमीम-हयात सिंह ने संजय सोनी-एन पी बर्वे को 25-0,24-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया पहला सेमीफाइनल मो परवेज़-रहमत उल्ला और शहरयार खान-संजय सपकाले के बीच हुआ पहले सेमीफाइनल में मो परवेज़-रहमत उल्ला ने शहरयार खान-संजय सपकाले को 25-17,25-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया दूसरा सेमीफाइनल कल मो शाहमीम-हयात सिंह और आसीफ हुसैन-मुज्जमिल हुसैन के बीच दोपहर 2 बजे से हुआ फाइनल मैच शाम 5 से होगा।




No comments