अच्छा ''लोगो'' पीपुल कनेक्ट होना चाहिए, दिव्यांशी सागर ने स्टूडेंट्स को दिये टिप्स
दीपक राय, भोपाल...
बेंगलुरू की प्रसिद्ध ग्राफिक डिजाईनर सुश्री दिव्यांशी सागर ने कहा कि ग्राफिक डिजाईनर को दर्शक को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए। अपने डिजाईन को पीपुल कनेक्ट सुबोध बनाना चाहिए, ताकि संदेश को आसानी से पहुंचाया जा सके। स्वच्छ भारत अभियान का 'लोगो' इसका सबसे अच्छा उदाहरण हैं, जिसमें ग्रामीण लोगों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए सरलता एवं थीम दोनों है। सुश्री दिव्यांशी सागर आज अटल इन्क्यूबेशन सेंटर और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय-संवाद भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लेक्चर-इंटरेक्शन सीरीज में विद्यार्थियों से चर्चा कर रही थी। उन्होंने कहा कि भारत में ग्राफिक डिजाईनर का पेशा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। ब्रांड मेनेजमेंट के लिए अच्छे डिजाईनर की आवश्य्कता होती है। किसी कंपनी का 'लोगोÓ उसका चेहरा होता है। 'लोगोÓ के निर्माण में कलर थ्योरी और कलर कोम्बिनेशन को ध्यान में रखकर आकर्षक और प्रभावी 'लोगोÓ तैयार किये जाते है। यह उत्पाद पर भी निर्भर करता है कि उसका 'लोगोÓ किस तरह से और किन चीजों को लेकर तैयार किया गया है। कई बार हमें क्लाइंट के लिए एक से अधिक डिजाईन तैयार करने होते है। 'लोगोÓ को थ्रीडी तकनीक से क्ले मॉडल के रूप में भी बनाया जा सकता है। विद्यार्थियों ने उनसे प्रश्न भी पूछे।
अटल इन्क्यूबेशन सेंटर से अच्छे प्रोफेशनल्स तैयार होंगे: डीसी सागर
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर ने विद्यार्थियों से कहा कि वे कभी भी निराश न हों, मेहनत करे और अपने लक्ष्य को लेकर लगातार काम करते रहे। सफलता अवश्या मिलेगी। उन्होंने कहा कि अटल इन्क्यूबेशन सेंटर के माध्यम से युवाओं को एक अच्छे प्रोफेशनल्स और उद्यमी के रूप में तैयार होने मे मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सिविल सेवाओं के लिए फोक्सड एप्रोच और निरंतर अध्ययन आवश्ययक है।
कार्यक्रम में एक एनजीओ को-गैटर वेलफेयर सोसायटी की सचिव लता सागर भी मौजूद रही। डीसी सागर और लता सागर को पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विज्ञापन एवं जनसपंर्र्क के विभागाध्यक्ष डॉ पवित्र श्रीवास्तव, मीडिया प्रबंधन के विभागाध्यक्ष डॉ अविनाश वाजपेयी, अटल इन्क्यूबेशन सेंटर के प्रभारी अनिल वलसंगकर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पीएचडी शोधार्थी आशा शर्मा एवं आभार प्रदर्शन सुलभ सिंह ने किया।

No comments