अपनी समस्याओं का निवारण करा लें शिक्षक
सिवनी। अगर किसी शिक्षक, अध्यापक की कोई भी समस्या है तो वे उसका निराकरण करा सकते हैं। लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त एवं संचालक भोपाल के आदेशानुसार दिनांक 18/5/2018 को संपूर्ण प्रदेश मैंअध्यापक/ शिक्षक समस्या निवारण शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। शिक्षक संघ अध्यक्ष अनिल शर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सिवनी जिले के सभी विकासखण्ड कार्यालयों मैं भी उक्त आयोजन होना है। अत:समस्त अध्यापक, शिक्षक जिनकी जो भी समस्या हों जैसे अंशदायी कटौती, प्रान नंबर,वेतन विसंगति, समय पर वेतन न होना, लंबित ऐरियर्स भुगतान, कम वेतन भुगतान होना आदि अन्य जो भी समस्याएं हो। शिक्षक संघ के शिक्षक संंतोष सूर्यवंशी ने बताया कि शिक्षक 18 मई को अपने विकासखंड शिक्षकाधिकारी /उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य के पास शिकायत लिखित मे दे सकते हैं। इसके बदलने उन्हें पावती मिलेगी। इस शिविर का नाम परिवेदना शिविर रखा गया है।

No comments