Header Ads

ads header

Breaking News

LIVE नईदुनिया फोरम : ग्रामीण विकास मंत्री ने स्पष्ट किया गांव-गरीबों के लिए केंद्र सरकार का एजेंडा

भोपाल। नईदुनिया-नवदुनिया फोरम में नए भारत और नए मध्यप्रदेश की ओर कदम बढ़ाने संबंधित विविध आयामों पर मंथन जारी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तो प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने बहुत सारे दूरियों पर ध्यान दिया। इसलिए उन्होंने अपने 15 अगस्त के समय जनधन योजना और स्वच्छ भारत की बात की। उन्होंने कहा कि लोग कहते थे कि प्रधानमंत्री को विदेश नीति पर बात करनी चाहिए, शौचालय पर नहीं। मंत्री ने कहा- जिस देश की आधी आबादी के पास शौचायल और बैंक अकाउंट नहीं है, ऐसा देश विकसित देश बन पाएगा?
जब स्वच्छता का विषय प्रधानमंत्री ने उठाया उसके बाद यह जन आंदोलन बन गया। आज 17 राज्य पूरी तरह ओडीएफ हो गए है। 3 लाख 61 हजार गांव पूरी तरह ओडीएफ हो गए। अनेक स्थानों पर ओडीएफ प्लस का काम जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सरपंच स्वच्छता के लिए तीव्रता से काम कर रही है। 2014 से लेकर अब तक 7 करोड़ 20 लाख शौचालय बनाए गए है। आज देश में स्वच्छता का प्रतिशत 85 हो गया है। इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने स्वच्छता के लिए मिलकर काम किया। कई फिल्मी सितारे इस अभियान में जुड़ने के लिए खुद फोन किया।
31 लाख बैंक अकाउंट खोलने के साथ प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शुरू की गई। 5 लाख 68 हजार करोड़ रुपए का लोन लोगों को इसके माध्यम से दिया गया है। इसमें 50 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं है। देश गांव में बंटा हुआ है, गांव में बिजली की जरूरत है। अटलजी ने अपनी सरकार में गांवों बिजली पहुंचाने के लिए प्रयास किए थे, उनका सपना आज हम साकार कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री जी ने गांव और गरीब महिलाओं के लिए उज्जवला योजना चलाई, डेढ करोड़ लोगों ने अपनी सब्सिडी छोड़ी, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं को गैस सिलेंडर प्राप्त हुआ। ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र में मजदूरी करने वाला गरीब आदमी सामान्य तौर पर सोचकर रखता है कि बेटी की शादी करना है, इसके लिए पैसा इकट्ठा करता है।
ऐसे में किसी गरीब के घर में बीमारी आ जाए, तो उसके बचाए पैसे उस बीमारी में खर्च हो जाते है। ऐसे समय पर जब वह कर्जा लेता है, तो वह उस कर्जे से मुक्त नहीं हो पाता। प्रधानमंत्री ने इस दर्द को पहचाना और पिछले बजट में आयुष्मान भारत योजना शुरू की, इस पर काम चल रहा है। अब यह योजना दस करोड़ परिवारों को कवर करेगी।
ये दुनिया की सबसे बड़ी मेडिकल स्कीम है, जिससे पात्र हितग्राही का इलाज कराया जाएगा। इस योजना के माध्यम से भारत की आधी आबादी को कवर करने की कोशिश है। इससे साबित होता है कि गांव में सरकार की पहुंच कितनी बनी है।
गडकरी बताएंगे, सत्ताधारी दल को क्यों और कैसे मिलता है दोबारा मौका
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी एंटी इनकम्बेंसी बनाम प्रो इनकम्बेंसी विषय पर फोरम के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। वे बताएंगे कि पांच साल सरकार चलने के बाद एंटी इनकम्बेंसी कैसे प्रो इनकम्बेंसी में बदल सकती है। जनता विकल्पहीनता की वजह से सत्तारूढ़ दल को दोबारा चुनती है या सरकार की नीयत देखकर

No comments