99% बनाकर विदिशा की अनामिका शाजापुर के हर्षवर्धन दसवी के टॉपर
- 98.4 प्रतिशत बनाकर शिवपुरी के ललित रहे बारहवी के टॉपर
- 68.07 प्रतिशत बारहवीं व 66.54 प्रतिशत रहा दसवीं का रिजल्ट
दीपक राय,भोपाल...
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा 2018 के परिणाम घोषित कर दिये। मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिणामों की घोषणा की। हाई स्कूल (दसवीं) का परीक्षा परिणाम 66.54 प्रतिशत और हायर सेकेण्डरी (बारहवीं) का परीक्षा परिणाम 68.07 प्रतिशत रहा। हाई स्कूल परीक्षा की मेरिट सूची में 98 छात्राएं और 83 छात्र हैं, जबकि हायर सेकेण्डरी की मेरिट सूची में 71 छात्राएं और 62 छात्रों ने स्थान प्राप्त किया।
एक नजर में खबर
कक्षा परीक्षार्थी पास 2017 2018 में बढ़त
दसवी 113852 66.54% 49.74 16.8%
बारहवी 7 लाख 44 हजार 68.07% 67.87% 0.2%
12वीं के टॉपर
विषय छात्र प्रतिशत
गणित ललित पंचोली शिवपुरी 98.4
कला शिवानी पवार छिंदवाड़ा 95.2
वाणिज्य आयुषी धोंगुला शिवपुरी 95.8
कृषि, संतोष रावत शिवपुरी 96
जीव विज्ञान, दीपल जैन बालाघाट 95.8
ललित कला, गृह विज्ञान तमन्ना कुशवाह भिंड 95
10वीं के टॉप 10
छात्र प्रतिशत
अनामिका साध विदिशा 99
हर्षवर्धन परमार कालापीपल 99
सुभाष पटेल मानपुर 98.8
प्रभात शुक्ला उमरिया 98.8
संयम जैन आगर मालवा 98.8
राधेश्याम सोंधिया ब्यावरा 98.8
चितवन नाईक बुरहानपुर 98.6
आयुषी शाह नेपानगर 98.6
साक्षी लोधी गोटेगांव 98.6
प्रिया साहू छतरपुर 98.6
पलक गौतम अनूपपुर 98.6
70 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले सभी बच्चों को को आगे की शिक्षा फ्री
न हताश हों, न निराश हों, जीवन में आगे बढऩे के अनेक अवसर : शिवराज
मुख्यमंत्री ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने सफलता का इतिहास लिखा है। उन्होंने कहा कि इस साल का परीक्षा परिणाम पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा अच्छा है। चौहान ने उम्मीद के अनुरूप सफलता प्राप्त नहीं कर सके विद्यार्थियों से कहा कि वे किसी भी प्रकार से हताश, निराश या उदास नहीं हों। जीवन में आगे बढऩे के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। आगे और बेहतर प्रयास करें तथा आगे बढ़े। शिवराज ने कहा सचिन तेन्दुलकर, बॉक्सर मेरीकॉम, ऑलराउंडर किकेट खिलाड़ी कपिल देव और अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन का उदाहरण देते हुये कहा कि कम नंबर लाने के बावजूद इन हस्तियों ने असाधारण और महान काम किये हैं। इसलिये निराश होने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जो विद्यार्थी 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक लायेंगे, उन्हें उच्च शिक्षा के लिये किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने पर उनकी फीस राज्य सरकार भरेगी। इसमें आय सीमा हटा दी गई है
मुख्यमंत्री ने की यह घोषणाएं
- 17 मई को 500 कॅरियर परामर्शदाताओं का उन्मुखीकरण प्रशासन अकादमी में होगा
- हर जिले में 5-5 कैरियर काऊंसलर नियुक्त होंगे
- अच्छा परिणाम देने वाले शिक्षकों को दिया जाएगा सम्मान
- सभी अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन होगा
- जो शिक्षक पहले से कार्यरत हैं, उनकी वरिष्ठता प्रभावित नहीं होगी
- अंकसूची में त्रुटियों को दूर कराने तीन महीनों के अंदर ऑनलाइन आवेदन करें
दसवी का परीक्षा परिणाम
- दसवी में 64 प्रतिशत छात्र, 69 प्रतिशत छात्राएं पास
- प्रावीण्य सूची में 98 छात्राएं और 83 छात्र शामिल
- नीमच और देवास जिलों से सबसे अधिक पास हुए छात्र
दिव्यांगों ने दिखाया जलवा
मूकबधिर श्रेणी में हाई स्कूल परीक्षा में भिण्ड की दीक्षा शर्मा प्रथम, ग्वालियर के सार्थक चितले द्वितीय एवं धार के कृष्णा गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। दृष्टिबाधित और मानसिक रूप से विकलांग श्रेणी में हाई स्कूल में सागर के भूपेन्द्र सिंह ठाकुर प्रथम, इंदौर के अक्षत द्वितीय और सागर के प्रहलाद दांगी तृतीय स्थान पर रहे।
हायर सेकंडरी के परिणाम
- बारहवी की प्रावीण्य सूची में 71 छात्राएं और 62 छात्र
- नीमच और दमोह जिलों से सर्वाधिक विद्यार्थी पास
- 23 हजार विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत और 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किये
- 12 हजार 871 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाए
- 10 हजार 469 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए
दिव्यांगों ने मनवाया लोहा
हायर सेकेण्डरी के परिणाम में मानसिक विकलांग श्रेणी में ग्वालियर के शशिशेखर प्रकाश प्रथम रहे। मूकबधिर श्रेणी में ऋतिका गोयल प्रथम। कला संकाय में छिंदवाड़ा की शिवानी पवार प्रथम रहीं।
एक में फेल भी हो गए तो माना जाएगा पास
मंडल ने इस वर्ष से पहली बार बेस्ट ऑफ फाइव योजना लागू की है। इस योजना के तहत कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की गणना 5 विषय में होगी। अगर 6 विषयों में परीक्षा दी है, उनमें से पांच विषयों में जिसमें सबसे अधिक अंक आए हैं उसे ही परीक्षा परिणाम की गणना में जोड़ा जाएगा। अगर कोई विद्यार्थी एक विषय में फेल भी हो गया और अन्य पांच में पास है तो वह उत्तीर्ण माना जाएगा।

No comments