मुंगवानी स्कूल में मनाया गया प्रवेशोत्सव
- शिक्षक सुनील तिवारी ने की बच्चों की पूजा
सिवनी, लाइव न्यूज। आज दिनांक 2 अप्रैल2018 को शासकीय हाईस्कूल मुंगवानी कला में जिला शिक्षा अधिकारी महोदय श्री लाल साहब द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री सुनील तिवारी ने तिलक लगाकर किया इस अवसर पर गणमान्य नागरिक एवं पालकों ने शिक्षा के महत्व एवं शासकीय विद्यालयों में निःशुल्क मिलने बाली सुविधा पाठ्यपुस्तक, साइकिल,छात्रवृत्ति, गडवेश, कैरियर गाइडेंस आदि उपयोगिता से छात्रों को अवगत कराया एवं अच्छा पढ़ लिखकर संस्कारवान बनने को कहा उक्त कार्यक्रम में प्रधान पाठक अंतराम बघेल शिक्षक सहेंद्र राय महेंद्र दुबे शिवकुमार सोनी संदीप कुरोलिया सुधा सिसोदिया रुबी नाज अंसारी गजेंद्र सिंह बघेल गुमान सिंह बघेल निकेश माहुरे राधेश्याम यादव एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे । छात्र छात्राओं को पुस्तकें प्रदान की गईं
सुनील तिवारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप हम शिक्षण कार्य को बेहतर दिशा में कार्य करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। हम अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर रहे हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे।

No comments