Header Ads

ads header

Breaking News

माॅडल रोड : फुटपाथ पर दुकानें, रोड पर ऑटो, प्लेटफॉर्म तक पहुंचना मुश्किल

  • भोपाल. अल्पना तिराहे से भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह को जोड़ने वाली सड़क को एक करोड़ रुपए से मॉडल रोड के रूप में विकसित किया गया था। अब इन फुटपाथों पर अस्थाई दुकानदारों का कब्जा है। फुटपाथ पर चाय, पान, इलेक्ट्रॉनिक आयटम, रेडीमेड कपड़ों की दुकानें लग रही हैं। मैजिक, मिनी बसें और ऑटो गेट के सामने ही खड़े होते हैं। बावजूद इसके नगर निगम के अफसर बेखबर हैं और रेलवे के अधिकारियों को तो कोई चिंता ही नहीं है।
    कब्जा... ड्राइव-इन-प्लेटफॉर्म तक पहुंच ही नहीं पा रहे वाहन
    - ड्राइव-इन-प्लेटफॉर्म तक पहुंचना मुश्किल-ड्राइव-इन-प्लेटफॉर्म के दोनों एंट्री गेट पर चाय, पान की दुकानों का कब्जा ऐसा है कि चार पहिया वाहन तो दूर दुपहिया वाहन भी मुश्किल से ही प्लेटफॉर्म तक पहुंच पाते हैं।
    - मिनी बस, मैजिक का जमावड़ा-मैजिक, मिनी बसें, ऑटो गेट के सामने ही खड़े होते हैं, जिससे दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं। लो-फ्लोर बसें ड्राइव-इन-प्लेटफॉर्म पर रुकती हैं और दूसरे गेट से अल्पना तिराहे पर पहुंच पाती हैं।
    इनके तर्क
    नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी कमर साकिब ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाने की मुहिम चल रही है। जल्द ही अल्पना तिराहे से प्लेटफॉर्म नंबर छह को जोड़ने वाली रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
    भोपाल रेल मंडल के डीआरएम शोभन चौधरी ने बताया कि हम तुरंत अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई कर रहे हैं। नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी इससे अवगत कराएंगे।
  • माॅडल रोड : फुटपाथ पर दुकानें, रोड पर ऑटो, प्लेटफॉर्म तक पहुंचना मुश्किल
    +2और स्लाइड देखें
  • माॅडल रोड : फुटपाथ पर दुकानें, रोड पर ऑटो, प्लेटफॉर्म तक पहुंचना मुश्किल
    +2और स्लाइड देखें


No comments