BHEL - जगना और जगाना है, मिलकर भेल बचाना है
- ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन ने कर्मचारियों से आह्वान
- सभी कर्मचारियों को एकजुट होने की अपील की
भोपाल। ऑल इंडिया भेल एम्प्लाइज यूनियन ने जन जागृति अभियान शुरू कर दिया। भेल भोपाल ने प्रबंधन के झूठे आश्वासनों की तय समयसीमा पूरी हो जाने के बावजूद अभी तक किसी भी मुद्दे में प्रबंधन द्वारा उचित कदम न उठाने के विरोध में यह अभियान शुरू किया गया। गुरुवार से इस जन जागृति अभियान की शुरुआत ब्लॉक -6 स्टीम टरबाइन से की गई। यूनियन ने कहा कि मैनेजमेंट के खिलाफ आर- पार की लड़ाई की शुरुवात है। यूनियन के केन्द्रिय अध्यक्ष एवं इकाई महासचिव रामनारायण गिरी ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रतिदिन कारखाने के विभिन्न ब्लॉक का दौरा किया जाएगा और समस्त कर्मवीर भेल कर्मचारियों से मुलाकात की जाएगी। प्रबंधन के खिलाफ लोगों के अंदर व्याप्त आक्रोश और विभिन्न साथियों के मुद्दे सुने जाएंगे एवं उन्हें सूचीबद्ध करके उन्हें हल कराने का प्रयास किया जाएगा। कर्मचारियों से आव्हान किया जाएगा कि यूनियन के द्वारा मैनेजमेंट के खिलाफ छेड़ी गयी आर पार की लड़ाई में खुल कर समर्थन करे। गौरतलब है कि भेल की सबसे महत्वपूर्ण इकाई भेल का मदर प्लांट भोपाल है जिसके कर्मचारियों की जितनी तारीफ की जाए कम है। इसका प्रमाण भेल भोपाल के कर्मचारियों ने बीते दो वर्षों में कार्पोरेट स्तर पर सर्वाधिक उत्पादन इकाई लाभ का पुरुस्कार जीत कर दिया है । निश्चित तौर पर इस वर्ष भी भेल भोपाल उत्पादन लाभ में प्रथम आएगा। परंतु ठीक इसके विपरीत प्रबंधन भेल भोपाल को मिलने वाली सब्सिडी में सर्वाधिक कटौती करने पर आमादा है। इस सूची में चाहे वो स्कूल सब्सिडी हो या बस सब्सिडी। भेल की एक इकाई त्रिची में एक कर्मचारी के परिजन को हाल ही में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई वही भेल भोपाल में श्रमिक के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति के मामले में पहले प्रबंधन ने एक माह का समय मांगा था अब समय पूर्ण हो जाने के बाद भेल इस गंभीर मामले में आनाकानी कर रहा है।
टाउनशिप की हालत पहले से खराब थी उस पर पानी और बिजली की कटौती से हालात और बदतर होते जा रहे है। कस्तूरबा हास्पिटल के हालात किसी से छुपे नहीं है परंतु प्रबंधन के कानों में जू तक नही रेंग रही है। 1 करोड़ रुपये की मृत्यु सहायता राशि का मामला भी ठंडे बस्ते में है ऐसे ही बहुत से ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर प्रबंधन अपनी कोई रुचि नहीं दिखा रहा है बार बार प्रबंधन को चेताने के बाद भी अंतत: आपकी यूनियन को आंदोलन का रास्ता इख्तियार करना पड़ा। पुराने लंबित मुद्दों के हल न होने और अनुकंपा नियुक्ति जैसे गंभीर मुद्दे पर प्रबंधन की चुप्पी के कारण आपकी यूनियन ऑल इंडिया भेल एम्प्लाइज यूनियन भेल भोपाल ने इकाई की सबसे महत्पूर्ण कमेटी प्लांट कमेटी का बहिष्कार कर प्रबंधन को अपने रोष से अवगत कराने का प्रयास किया है। और प्रबंधन को ये बता दिया गया है कि जबतक पुराने मुद्दे हल नही हो जाते इसी प्रकार यूनियन आपका किसी भी मामले में कोई सहयोग नही करेगी।
मीडिया प्रभारी आशीष सोनी ने बताया कि किसी भी संगठन की ताकत कर्मचारियों की एकता है अत: ऑल इंडिया भेल एम्प्लाइज यूनियन समस्त कर्मवीर साथियों का आव्हान करती है की प्रत्येक ब्लॉक विजिट के दौरान उस ब्लॉक के प्रत्येक कर्मचारी साथी एवं यूनियन के सक्रिय साथी सहयोग करे तथा सभी लोगों तक पहुचकर उनकी प्रबंधन के प्रति नाराजगी जानने का प्रयास करे। मैनजमेंट के खिलाफ भोपाल यूनिट से लेकर कार्पोरेट तक आंदोलन की शरुआत की जाएगी। आंदोलन की रूपरेखा आपके सन्मुख जल्द ही लायी जाएगी।




No comments