Header Ads

ads header

Breaking News

जी.एम. फसलों को लेकर जागरूकता की कमी



  • जनेकृविवि में जैव सुरक्षा हेतु क्षमता निर्माण पर कार्यशाला संपंन


जबलपुर, 17 अप्रैल। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में आज एक दिवसीय ‘‘राज्य स्तरीय जैव सुरक्षा कैपेसिटी विल्डिंग कार्यशाला’’ जनेकृविवि एवं बायोटेक कन्सोर्शियम इंडिया लिमिटेड नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. पी.के. मिश्रा ने कहा कि जीएम फसल जैविक रूप से कृत्रिम तरीके से बनाई गई फसल बीज है जो साधारण बीज से कहीं अधिक उपज देते हैं। ये बीज भारत में पनपे संकर बीज से भी ज्यादा की तादाद में उत्पादन देने में सफल होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष संचालक अनुसंधान सेवायें एवं संचालक शिक्षण डॉ. धीरेन्द्र खरे ने कहा कि आम जनमानस में जी.एम. फसलों को लेकर काफी भ्रांतियां हैं और जागरूकता की कमी है। संचालक विस्तार सेवायें डॉ. (श्रीमति) ओम गुप्ता, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय डॉं. आर.के. नेमा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉं. आर.एम. साहू एवं विभागाध्यक्ष डॉं. बी. सच्चिदानंद विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन थे। कार्यशाला में देश के विभिन्न जिलों से 150 वैज्ञानिक एवं पी.एच.डी. के छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रमुख वक्ता एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉं. विभा आहुजा, डॉं. ओ.पी. गोविला, डॉं. डिंपल त्रिखा, श्रीमति सोनिया कौशिक आदि ने अपने महत्वपूर्ण व्याख्यान के दौरान भारत में अनुवांशिक रूप से अभियंत्रित (जी.ई.) पौधों के लिये विनियमन रूपरेखा, भ्रांतियां तथा अनुवांशिकीय रूपांतरित जीवों की सुरक्षा मूल्यांकन हेतु उपयोगी संसाधन और जैव सुरक्षा पर कर्टेजेना प्रोट्रोशल आदि पर परिचर्चा की। जबकि संचालक प्रक्षेत्र तथा विभागाध्यक्ष पौध प्रजनन एवं अनुवांशिकी विभाग डॉं. शरद तिवारी, डॉं. मनोज कुमार त्रिपाठी, डॉं. मिलिन्द रत्नपारखी एवं डॉं. सुशील कुमार, आई.सी.ए.आर. ने मध्यप्रदेश में जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान पर विस्तृत प्रकाश ड़ाला। कार्यक्रम का संचालन डॉं. मोनी थामस एवं आभार प्रदर्शन डॉं. अनीता बब्बर ने किया। आयोजन में डॉं. ए.के. मेहता, डॉं. आर.के. दुबे, डॉं. मनोज श्रीवास्तव, डॉं. ए.आर. वासनिकर, डॉं. स्तुति मिश्रा, डॉं. कीर्ति तन्तुवाय, डॉं. सुनीता पांडे, डॉं. योगेन्द्र सिंह, श्री अजय जायसवाल एवं श्री डी.के. पंचेश्वर का उल्लेखनीय योगदान रहा।
-000-

No comments