जबलपुर में खुलेगा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय
भोपाल। जबलपुर में प्रदेश का दूसरा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय खुलेगा। इसके लिए सरकार राष्ट्रीय विधि संशोधन विधेयक लाएगी। यह फैसला शुक्रवार को विधानसभा के समिति कक्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में लिया गया। इसके अलावा दो सौ करोड़ रुपए से ज्यादा के तृतीय अनुपूरक बजट को भी विधानसभा में प्रस्तुत करने की अनुमति दी गई।
नीतिगत मामले होने की वजह से जनसंपर्क मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने नियमित ब्रीफिंग तो नहीं की पर यह बताया कि कैबिनेट में चालू वित्तीय वर्ष के लिए तृतीय अनुपूरक बजट, निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की जबलपुर में स्थापना का निर्णय लिया गया।
बैठक में इसके अलावा दखलरहित भूमि पर पट्टे देने के साथ भोपाल रियासत से संबंधित मर्जर एग्रीमेंट के विवाद और सिंधी विस्थापितों को जमीन का मालिकाना हक देने के लिए राजस्व विभाग द्वारा परिपत्र जारी करने का फैसला किया गया।
सूत्रों के मुताबिक खंडवा, छतरपुर और बालाघाट में निजी विश्वविद्यालय स्थापित करने निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन संशोधन विधेयक बजट सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि एनएलआईयू के कुलाधिपति अब हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे।

No comments