आरक्षण में सुधार के लिए सपाक्स की गोष्ठी
भोपाल । सामान्य पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था (सपाक्स) और इन वर्गों की सामाजिक संस्था (सपाक्स समाज) संयुक्त रूप से 'आरक्षण की वर्तमान व्यवस्था और सुधार की आवश्यकताÓ विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजान सोमवार को कर रहा है। यह गोष्ठी शाम 6.30 - 8.30 बजे तक नार्मदेय मंदिर भवन, तुलसीनगर में अयोजित की गई है। विगत दिनों आरक्षण को लेकर एक बैचेनी और संघर्ष के हालात देश में उपस्थित हुए हैं। अत: इस विषय में एक स्वस्थ बहस और सर्वमान्य व्यवस्था की महती आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार ललित शास्त्री द्वारा किया जावेगा। मुख्य विमर्शकर्ता रघुनंदन शर्मा, सांसद, अभय गोहिल, पूर्व न्यायाधीश, म.प्र. उच्च न्यायालय, अरुण गुर्टू, पूर्व पुलिस महानिदेशक, अनूप स्वरूप, उपकुलपति, जागरण लेक सिटी विश्वविद्यालय, एम नागराज, पूर्व अधीक्षण यंत्री, कर्नाटक एवं डी के जैन, अध्यक्ष, मंडीदीप उद्योग एसो. भोपाल होगे। कार्यक्रम की युवा विशिष्ट आकर्षण होंगी नरसिंहपुर निवासी सुश्री तापश्या परिहार, जो इस वर्ष की भारतीय प्रशासनिक सेवा की चयनसूची में 23 वें नंबर पर रहकर प्रदेश की शान बनी हैं। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रितों में शामिल हैं वरि. पत्रकार राजेश सिरोठिया, दिनेश गु्प्ता वशिव नारायण पटेरिया, जे.एन. कंसोटिया, अध्यक्ष, अजाक्स. इसके अतिरिक्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में अपने दलों के विचार रखने के लिये उपस्थित होंगे। उपस्थितजन सम्मानित अतिथियों से प्रश्नकाल में अपने प्रश्नों का समाधान कर सकते हैं।
दीपक राय, २९ अप्रेल

No comments